×

Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी ने 95वीं बार की 'मन की बात', जानिए 10 बड़ी बातें

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने कहा G-20 से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुझे भरोसा है, कि आप अपने यहाँ की संस्कृति के विविध और विशिष्ट रंगों को दुनिया के सामने लाएंगे।

Jugul Kishor
Published on: 27 Nov 2022 6:30 AM GMT (Updated on: 27 Nov 2022 6:30 AM GMT)
Mann Ki Baat
X

पीएम नरेंद्र मोदी (Pic: Social Media) 

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार 27 नवंबर 2022 को मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया। ये मन की बात का 95 वां एपिसोड था। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम बहुत तेजी के मन की बात के शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। पीएम ने कहा मेरे लिए 130 करोड़ देशवासियों से जुड़ने का एक और माध्यम है। हर एपिसोड से पहले, गाँव-शहरों से आये ढ़ेर सारे पत्रों को पढ़ना, बच्चों से लेकर बुजुर्गों के ऑडियो मैसेज को सुनना, ये मेरे लिए एक आध्यात्मिक अनुभव की तरह होता है। आइये जानते हैं 10 बड़ी बातें जो पीएम मोदी ने इस बार मन की बात में की हैं।

1. पीएम मोदी ने कहा कुछ दिन पहले ही मुझे G-20 का लोगो और भारत की प्रेसीडेंसी की वेबसाइट को लॉन्च करने का सौभाग्य मिला था। इस लोगो का चुनाव एक पब्लिक कॉन्टेस्ट जरिए हुआ है। आने वाले दिनों में, देश के अलग-अलग हिस्सों में, G-20 से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुझे भरोसा है, कि आप, अपने यहाँ की संस्कृति के विविध और विशिष्ट रंगों को दुनिया के सामने लाएंगे।

2. 18 नवंबर को पूरे देश ने स्पेस सेक्टर में एक नया इतिहास बनते देखा। इस दिन भारत ने अपने पहले ऐसे रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजा, जिसे भारत के प्राइवेट सेक्टर ने डिजाइन तैयार किया था। इस रॉकेट का नाम 'विक्रम–एस' है।

3. भारत स्पेस के सेक्टर में अपनी सफलता पड़ोसी देशों से भी साझा कर रहा है। कल ही भारत ने एक सैटेलाइट लॉन्च की, जिसे भारत और भूटान ने मिलकर डेवलप किया है। इसके द्वारा भेजी गई तस्वीरों से भूटान को प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन में मदद मिलेगी।

4. स्पेस को प्राइवेट सेक्टर के लिए खोले जाने के बाद, युवाओं के ये सपने भी साकार हो रहे हैं। रॉकेट बना रहे ये युवा मानो कह रहे हैं - Sky is not the limit.

5. संगीत की हमारी विधाओं ने, न केवल हमारी संस्कृति को समृद्ध किया है, बल्कि दुनियाभर के संगीत पर अपनी अमिट छाप भी छोड़ी है। भारतीय संगीत की ख्याति विश्व के कोने-कोने में फ़ैल चुकी है।

6. शिक्षा के क्षेत्र में जलाया गया एक छोटा सा दीपक भी पूरे समाज को रोशन कर सकता है। कोई अगर विद्या का दान कर रहा है, तो वो समाज हित में सबसे बड़ा काम कर रहा है।

7. ड्रोन के क्षेत्र में भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले हमने देखा कि कैसे हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में ड्रोन के जरिए सेब ट्रांसपोर्ट किए गए।

8. नागा संस्कृति के जो खूबसूरत आयाम धीरे-धीरे खोने लगे थे उन्हें 'LIDI KROU' संस्था ने पुनर्जीवित करने का काम किया है। उदाहरण के लिए इस संस्था ने नागा संगीत की एल्बम लॉन्च करने का काम शुरू किया है।

9. झारखंड के संजय कश्यप को अच्छी पुस्तकों की कमी का सामना करना पड़ा था। वो अब झारखंड के कई ज़िलों में बच्चों के लिए लाइब्रेरी मैन बन गए हैं। उन्होंने झारखंड के कई ज़िलों में बच्चों के लिए लाइब्रेरी खोल दी है।

10. कुछ दिन पहले ही मुझे तेलंगाना से हरिप्रसाद गारू ने हाथ से G-20 का लोगो बुनकर भेजा है। ये शानदार उपहार देखकर मैं हैरान रह गया। मेरे मन में विचार आया कि तेलंगाना में बैठा व्यक्ति G-20 सम्मेलन से खुद को कितना जुड़ा हुआ महसूस करता है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story