×

मनोज सिन्हा ने ली शपथ: जम्मू-कश्मीर के बने उपराज्यपाल, मुर्मू को बनाया गया सीएजी

मनोज सिन्हा ने लोकसभा में तीन बार पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों में उन्हें बहुजन समाज पार्टी के अफजल अंसारी ने हराया था।

Newstrack
Published on: 7 Aug 2020 11:18 AM GMT
मनोज सिन्हा ने ली शपथ: जम्मू-कश्मीर के बने उपराज्यपाल, मुर्मू को बनाया गया सीएजी
X
मनोज सिन्हा ने ली शपथ: जम्मू-कश्मीर के बने उपराज्यपाल, मुर्मू को बनाया गया सीएजी

नई दिल्ली: अनुच्छेद-370 की समाप्ति का एक साल पूरा होते ही उपराज्यपाल (एलजी) गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद गुरुवार को 61 वर्षीय पूर्व केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के रूप में शपथ ले ली है।

मुर्मू को सीएजी बनाया गया

पूर्व केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस ने शपथ दिलाई। गौरतलब है कि राज्य के पहले उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने 5 अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। मुर्मू के अचानक इस्तीफे ने जितना हैरान किया था, उतना ही मनोज सिन्हा की नियुक्ति ने सभी को चौंकाया है, कल ही मुर्मू को सीएजी बनाया गया है।

मनोज सिन्हा ने ली शपथ: जम्मू-कश्मीर के बने उपराज्यपाल, मुर्मू को बनाया गया सीएजी

ये भी देखें: नई शिक्षा नीति पर दस बातेंः जानना है बहुत जरूरी, क्या है पीएम का लक्ष्य

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को गुरुवार को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त कर दिया गया था। उनकी नियुक्ति यहां के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू के अचानक इस्तीफा देने के एक दिन बाद हुई। जीसी मुर्मू ने केन्द्र शासित प्रदेश की बागडोर संभालने के 9 महीने बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

राष्ट्रपति राम नाथ कोविद ने जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया था और इस पद पर मनोज सिन्हा को नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन से गुरुवार को जारी हुए के एक बयान में कहा गया था, "राष्ट्रपति ने मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

ये भी देखें: फर्जी डिग्री मामलाः शिक्षकों को कोर्ट से मिली राहत, बर्खास्तगी पर रोक

मनोज सिन्हा ने ली शपथ: जम्मू-कश्मीर के बने उपराज्यपाल, मुर्मू को बनाया गया सीएजी

मनोज सिन्हा ने लोकसभा में तीन बार पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों में उन्हें बहुजन समाज पार्टी के अफजल अंसारी ने हराया था। मनोज सिन्हा ने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में जूनियर रेल मंत्री के रूप में भी काम किया है। उनकी गिनती तेज तर्रार नेताओं में होती है।

Newstrack

Newstrack

Next Story