×

Manoj Tiwari: फिर पिता बने मनोज तिवारी, बोले- घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन

Manoj Tiwari: उन्होंने ट्वीट में लिखा कि "बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे..।

Anant kumar shukla
Published on: 12 Dec 2022 11:51 AM GMT (Updated on: 12 Dec 2022 1:58 PM GMT)
Manoj Tiwari became father for the third time at the age of 51
X

Manoj Tiwari became father for the third time at the age of 51 (Social Media)

Manoj Tiwari: उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद, दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार तथा गायक मनोज तिवारी के घर लक्ष्मी के बाद अब सरस्वती का आगमन हुआ है। उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। पिता बनने के बाद मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर (ट्वीटर-फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम ) अस्पताल से पत्नी सुरभि संग फोटो शेयर की है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स मनोज तिवारी को ढेरों बधाई दे रहे हैं। ट्वीटर-फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम में मनोज तिवारी ने लिखा- बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है। आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है। उसपर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे। सुरभि-मनोज तिवारी. ..। इस पोस्ट में शेयर की गई फोटो में मनोज तिवारी और उनकी पत्नी के चेहरे पर मुस्कान देख मालूम पड़ता है, वे घर में नन्ही परी के आने से कितने खुश हैं। मनोज तिवारी की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उनकी दो शादियां हुई थीं। पहली शादी मनोज तिवारी की रानी तिवारी से हुई थी। रानी ने मनोज तिवारी से तलाक लिया था अपनी पहली शादी को बचाने का मनोज तिवारी ने काफी प्रयास किया। टीवी के सबसे बड़े रियलटी शो बिग बॉस में भी मनोज तिवारी ने कई बार रानी से निवेदन किया कि वह तलाक ना लें मगर ये रिश्ता लंबा नहीं चल पाया। दोनों का कुछ समय बाद तलाक हो गया था। इस शादी से मनोज तिवारी की एक बेटी भी है जिसका नाम रीति तिवारी है जो पहली पत्नी के साथ ही रहती है। पहली पत्नी रानी से तलाक होने के बाद मनोज तिवारी ने अपनी मां और पहली बेटी रिती के विशेष आग्रह पर सुरभी तिवारी से शादी की। सुरभी मनोज तिवारी का उस समय बिजनेश हैंंडल करती थीं। मनोेज तिवारी ने सुरभी से यह शादी उस समय की जब कोरोना काल अपने पीक पर था। दोनों की इस शादी से एक बेटी है, जिसका नाम सान्विका है। अब मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी की एक और बेटी हुई है। मनोज तिवारी ने 21 नवंबर को फिर पिता बनने की गुडन्यूज ट्विटर-फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। एक्टर-सिंगर-पॉलिटिशियन ने सुरभि के बेबी शॉवर का खूबसूरत सा वीडियो इंस्टा पर शेयर किया था। फिलहाल मनोज तिवारी और सुरभी दोनोंं को बधाई । बच्चा और माँ दोनों स्वस्थ है ..

आपको बतादें की मनोज तिवारी बचपन से ही माँ भगवती के गीत गाते रहे है और उनकी समाज में पहचान भी माँ के भजन से ही बनी।बेटियों के स्वागत को ले कर भी गीत के माध्यम से समाज को वे संदेश भी देते रहे हैं। सुरभि तिवारी ने दोपहर 1:40 बजे नई दिल्ली स्थित ग्रेटर कैलाश में बने फोर्टिज ला फ़ेम अस्पताल में आज बिटिया को जन्म दिया। मनोज तिवारी के घर आज एक बिटिया का जन्म हुआ .. ऐसा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर ख़ुद लिख कर यह जानकारी दी और अस्पताल में मिठाई बाटा तथा अपनी खुशी प्रकट की।

गोंद भराई का भी शेयर किया था वीडियो

अभी पिछले महीने ही भोजपुरी सुपरस्टार ने अपना एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें पत्नी सुरभि तिवारी की गोद भराई की रस्म अदा की जा रही थी। गोद भराई की रस्म को बड़े धूमधाम से मनाया गया था। वीडियो को शेयर करने के साथ ही तिवारी ने अपनी खुशी को भी जाहिर किया था। उन्होंने लिखा था, 'कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते… बस महसूस कर सकते हैं…'. उनके द्वारा किए गए इस फील्ड के बाद लोगों ने खूब कमेंट कर अचूक शुभकामनाएं दी थी।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story