×

Ravan Dahan: अरे रावण से बचना, जलता रावण गिरा लोगों पर तो दूसरा रावण बनाने लगा निशाना, कई घायल

Ravan Dahan: हरियाणा के यमुनानगर में एक खुले मैदान में लोग पुतला दहन का आनंद ले रहे थे, तभी रावण का जलता हुआ पुतला अचानक लोगों पर आ गिरी। इस हादसे के चपेट में सात लोग आए।

Krishna Chaudhary
Published on: 6 Oct 2022 8:34 AM GMT
X

रावण दहन  के दौरान हादसा। 

Ravan Dahan: दशहरा के मौके पर देशभर में कई जगहों पर रावण का पुतला दहन (Ravan Dahan) किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माने जाने वाले इस त्यौहार को सभी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। कई जगहों पर कुछ अप्रिय घटनाएं भी हुईं। हरियाणा के यमुनानगर में एक खुले मैदान में लोग पुतला दहन का आनंद ले रहे थे, तभी रावण का जलता हुआ पुतला अचानक लोगों पर आ गिरी।

इस हादसे के चपेट में सात लोग आए। आग के लपटों में घिरे पुतले के नीचे सात लोग दब गए। इस दौरान मौके पर चीख- पुकार मच गई। मैदान में भगदड़ जैसी स्थिति थी। लोग इधर – उधर भागने लगे। गनीमत रही कि इस हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में तीन लोगों के सिर में हल्की चोट आई है। दो लोगों के कपड़े जल गए। घायलों का फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मुजफ्फरनगर में हमलावर हुआ रावण

पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में रावण दहन के दौरान एक अलग ही घटना घटी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। दरअसल, जब पुतला दहन के लिए उसमें आग लगाई गई तो अचानक पुतले से लोगों की तरफ रॉकेट छूटने लगे। ऐसा लग रहा था कि मानों पुतले से फायरिंग हो रही। लोग रावन दहन का कार्यक्रम छोड़ अपनी जान बचाते भागते नजर आए। वीडियो में प्रभु श्रीराम को भूमिका निभाने वाला शख्स भी जान बचाकर भागता नजर आ रहा है। हालांकि, इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं आई है। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, लोग जमकर फनी कमेंट कर रहे हैं।

इसी तरह बिहार की राजधानी पटना स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में उस वक्त खलल पड़ गई, जब तेज हवा के कारण पुतला पहले ही जमीन पर गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त पुतले के आसपास भीड़ नहीं थी, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में पुतले को जेसीबी की मदद से खड़ा किया और फिर रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story