TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

मोदी सरकार 3.0 के कैबिनेट से कई दिग्गजों का कटा पत्ता! मंत्रिमंडल से हो गई छुट्टी

Modi Cabinet 3.0: आज शाम पीएम मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस बार मोदी कैबिनेट कई बड़े बदलाव किये गए हैं। कई बड़े चेहरों का पत्ता मंत्रिमंडल से काट दिया गया है। आइए, जानते हैं किन नेताओं को इस बार कैबिनेट की लिस्ट से बाहर रखा गया है।

Aniket Gupta
Published on: 9 Jun 2024 12:21 PM GMT
मोदी सरकार 3.0 के कैबिनेट से कई दिग्गजों का कटा पत्ता! मंत्रिमंडल से हो गई छुट्टी
X

Modi Cabinet 3.0: नरेंद्र मोदी आज शाम को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सांसदों के संभावित नाम भी सामने आ गए हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बार सरकार में कुल 57 मंत्री शामिल हो सकते हैं। नरेंद्र मोदी के साथ ये सभी सांसद भी आज मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इस बार कई ऐसे दिग्गज चेहरें हैं जिनका मंत्री पद से पत्ता कट सकता है। इस लिस्ट में नारायण राणे, स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे बड़े चेहरे भी हैं जो चुनाव हारने के कारण मंत्री पद की रेस से बाहर हो गए हैं।

स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर और आरके सिंह रेस से बाहर

सूत्रों के अनुसार, अमेठी से हार का सामना करने वाली बीजेपी नेता स्मृति ईरानी और चुनाव जीतने वाले पुरुषोत्तम रुपाला को नई सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना नहीं है। राजीव चंद्रशेखर को मंत्रियों की लिस्ट से बाहर रखा गया है। इसके अलावा खीरी सीट से चुनाव हारने वाले अजय मिश्रा टेनी, अश्विनी चौबे और हिमाचल की हमीरपुर सीट से चुनाव जीतने वाले अनुराग ठाकुर को भी इस बार मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में जगह न मिलने की संभावना है।

इनका कट सकता है पत्ता

कैबिनेट

नारायण राणे (चुनाव जीते पर जगह नहीं)

अनुराग ठाकुर (चुनाव जीते पर जगह नहीं)

पुरुषोत्तम रूपाला (चुनाव जीते पर जगह नहीं)

अर्जुन मुंडा (चुनाव हार गए)

स्मृति ईरानी (चुनाव हार गईं)

आर के सिंह (चुनाव हार गए)

महेंद्र नाथ पांडेय (चुनाव हार गए)

राज्य मंत्री

अश्विनी कुमार चौबे (चुनाव नहीं लड़े)

वी के सिंह (चुनाव नहीं लड़े)

साध्वी निरंजन ज्योति (चुनाव हार गईं)

संजीव बालियान (चुनाव हार गए)

राजीव चंद्रशेखर(चुनाव हार गए)

दर्शना जरदोश (टिकट नहीं मिला)

वी मुरलीधरन (चुनाव हार गए)

मीनाक्षी लेखी (टिकट नहीं मिला)

देवूसिंह चौहान (चुनाव जीते पर जगह नहीं)

इनके अलावा पिछली सरकार में राज्य मंत्री रहे और भी कई नेताओं का पत्ता कटने की संभावना है।

मोदी सरकार 3.0 के कैबिनेट में ये चेहरे

ऐसा माना जा रहा है कि मोदी सरकार 3.0 के कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, प्रह्लाद जोशी, गिरिराज सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, जितेंद्र सिंह, एसपीएस बघेल, अन्नपूर्णा देवी, वीरेंद्र कुमार, पंकज चौधरी, शोभा करंदलाजे, कृष्ण पाल गुर्जर और एल मुरुगन शामिल हो सकते हैं। इन सबके अलावा जी किशन रेड्डी, सुकांत मजूमदार, राव इंद्रजीत सिंह, नित्यानंद राय और भागीरथ चौधरी भी लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश से जितिन प्रसाद और महाराष्ट्र से रक्षा खडसे भी नई सरकार के मंत्रिमंडल का हिस्सा हो सकते हैं।

Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story