×

झारखंड में चुनाव से पहले बड़ा नक्सली हमला, 4 पुलिसकर्मी शहीद

झारखंड में विधानसभा चुनाव  से पहले नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। पहले फेज का मतदान 30 नवंबर को राज्य में  होने हैं। इस मतदान से पहले नक्सलियों ने लातेहर में पुलिस पार्टी पर हमला किया है। इस हमले में पुलिस के 4 जवान शहीद हो गए।

suman
Published on: 23 Nov 2019 2:34 AM GMT
झारखंड में चुनाव से पहले बड़ा नक्सली हमला, 4 पुलिसकर्मी शहीद
X

जयपुर: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। पहले फेज का मतदान 30 नवंबर को राज्य में होने हैं। इस मतदान से पहले नक्सलियों ने लातेहर में पुलिस पार्टी पर हमला किया है। इस हमले में पुलिस के 4 जवान शहीद हो गए।

इस नक्सली हमले में शहीद पुलिसकर्मियों की पहचान सब-इंस्पेक्टर सुकिया उरांव, कांस्टेबल दिनेस कुमार, कांस्टेबल सिकंदर सिंह, वाहन चालक यमुना राम के रूप में हुई है. इस घटना पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुख जताते हुए कि कहा कि पूरा देश शहीदों के परिवार के साथ खड़ा है।

यह पढ़ें...सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, आधार संशोधन की वैधता का है मामला



नक्सलियों ने पुलिस पर यह हमला लातेहार जिले के चंदवा थाना से महज दो किलोमीटर की दूरी पर किया। 30 नवंबर को पहले चरण में लातेहार, गढ़वा, पलामू, गुमला, लोहरदगा और चतरा जिले की 13 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. ये सभी जिले नक्सली प्रभावित इलाके माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें...राजस्थान के नागौर में भीषण सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत, कई घायल

बुधवार को चुनाव आयोग ने नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा था कि जिन इलाकों में वोटिंग होनी हैं, वहां के जिलाधिकारी (उपायुक्त) और पुलिस अधीक्षक मतदानकर्मियों को भेजने और लाने के लिए विशेष एहतियात बरतें।

suman

suman

Next Story