×

आंध्र और ओडिशा पुलिस ने मिलकर मार गिराए 23 माओवादी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

आंध्र प्रदेश पुलिस और ओडिशा पुलिस ने सोमवार सुबह जॉइंट ऑपरेशन कर मलकानगिरी (ओडिशा) में 23 माओवादियों को ढेर कर दिया है। इस दौरान 2 पुलिस वाले भी गंभीर रूप से जख्मी हुए। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से विशाखापत्तनम स्थित किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया।

tiwarishalini
Published on: 24 Oct 2016 9:14 AM GMT
आंध्र और ओडिशा पुलिस ने मिलकर मार गिराए 23 माओवादी, भारी मात्रा में हथियार बरामद
X

मलकानगिरी (ओडिशा): आंध्र प्रदेश पुलिस और ओडिशा पुलिस ने सोमवार सुबह जॉइंट ऑपरेशन कर मलकानगिरी (ओडिशा) में 23 माओवादियों को ढेर कर दिया है। इस दौरान 2 पुलिस वाले भी गंभीर रूप से जख्मी हुए। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से विशाखापत्तनम स्थित किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुलिस ने माओवादियों से तीन एके-47 राइफलें और पांच सेल्फ लोडिंग रायफल (एसएलआर) समेत भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मारे गए माओवादियों की पहचान में जुटी है।

माओवादियों के एक कैंप पर फायरिंग

आंध्रप्रदेश और ओडिशा पुलिस की टीम ने मलकानगिरी में माओवादियों के एक कैंप पर फायरिंग की।

जिस समय यह कार्रवाई की गई उस वक्त मीटिंग के लिए 50-60 माओवादी मौजूद थे।

दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। इसमें 23 माओवादी मारे गए।

बता दें कि मलकानगिरी माओवाद से प्रभावित ओडिशा के डिस्ट्रिक्ट्स में से एक है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story