×

Ram Mandir: देश भर में खुले रहेंगे 22 जनवरी को सारे बाजार, मनेगा श्रीराम का जश्न, व्यापार का 1 लाख करोड़ का आंकड़ा पार

Ram Mandir Pran Pratistha Ceremony: कल दिल्ली एवं देश के सभी बाज़ार खुले रहेंगे और व्यापारी आम लोगों के साथ श्री राम मंदिर का जश्न मनायेंगे। 22 जनवरी को जहां दिल्ली में कल छोटे बड़े 2 हज़ार से अधिक कार्यक्रम होंगे तो वहीं देश भर में 30 हज़ार से अधिक श्री राम कार्यक्रम होने जा रहे हैं।

Viren Singh
Published on: 21 Jan 2024 6:41 AM GMT
Ram Mandir Pran Pratistha Ceremony
X

Ram Mandir Pran Pratistha Ceremony (सोशल मीडिया) 

Ram Mandir Pran Pratistha Ceremony: भारतवर्ष के राघव कल यानी सोमवार को अपने घर आ रहे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा दोपहार 12.20 बजे की जाएगी। रामलला के विराजमान को लेकर हिन्दुस्तान का वातावरण राममय हो गया है। हर तरफ खुले आसमान के नीचे रामधुन और राम गीत बचते हुए दिखाई दे रहे हैं। 22 जनवरी को यह उल्लास अपने और चरम पर होगा, जब प्रभु श्रीराम की घर में विराजमान की पूजा अर्चना यजमान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों की जा रही होगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कनफ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा व्यापारिक समुदाय के बीच हर शहर अयोध्या-घर घर अयोध्या राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत दिल्ली एवं देश के सभी राज्यों के व्यापारी संगठनों ने कल 22 जनवरी के लिये अपने अपने बाज़ारों में अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की बड़े स्तर पर व्यापक तैयारी की हुई हैं।

दिल्ली में 3 से अधिक तो देश भर होंगे करीब 30 हजार राम कार्यक्रम

यह सभी कार्यक्रम मार्केटों में ही होंगे, इसीलिए कल दिल्ली एवं देश के सभी बाज़ार खुले रहेंगे और व्यापारी आम लोगों के साथ श्री राम मंदिर का जश्न मनायेंगे। कैट महामंत्री प्रवीन खंडेलवार ने कहा कि 22 जनवरी को जहां दिल्ली में कल छोटे बड़े 2 हज़ार से अधिक कार्यक्रम होंगे तो वहीं देश भर में 30 हज़ार से अधिक श्री राम कार्यक्रम होने जा रहे हैं। इस सदी का यह सबसे बड़ा दिन होगा जब एक ही दिन एक साथ इतने कार्यक्रम होंगे।

मिट्टी और फूलों की मांग आई जबरदस्त वृद्धि

उन्होंने बताया कि कल घरों, बाज़ारों, मंदिरों एवं अन्य स्थानों की सजावट करने के लिए आज फूलों की मांग में बहुत बड़ी वृद्धि हुई वहीं मिट्टी के दीपक ख़रीदने का भी तांता लगा रहा। मिठाई की दुकानों पर ज़बरदस्त भीड़ देखी गई। लोग कल प्रसाद के लिये बड़े पैमाने पर मिठाई ख़रीद रहे हैं। बाज़ार में राम झंडों और राम पटकों की कमी हो गई है।

1 लाख करोड़ व्यापार अनुमान हुआ पीछे

उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कारण से देश भर में उपजे बेहद उत्साह और उमंग के चलते जिस बड़े पैमाने पर कार्यक्रम हुए हैं तथा श्री राम से जुड़े सामान की बिक्री हुई है, उसने एक लाख करोड़ से व्यापार को पीछे छोड़ दिया है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story