×

बाढ़ से हिला मथुरा: तबाही ले गई थाने के दारोगा को, हाई अलर्ट हुआ जारी

इस भयंकर बारिश का शिकार एक दरोगा जी भी हो गए। जिनका वाहन यमुना नदी में बह गया। लेकिन शुक्र रहा कि दरोगा को आसपास के दुकानदारों ने अपनी सूझबूझ से बचा लिया।

Newstrack
Published on: 5 Sep 2020 7:32 AM GMT
बाढ़ से हिला मथुरा: तबाही ले गई थाने के दारोगा को, हाई अलर्ट हुआ जारी
X
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार को बारिश के कारण कई वाहन तेजी से बहते हुए यमुना नदी में पहुंच गए

मथुरा: एक ओर पूरे उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा है। दूसरी ओर राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ ने भी अपना आतंक मचा रखा है। इस बीच बीते शुक्रवार को राज्य के मथुरा जिले में भारी बारिश हुई। बारिश का आलम ये था कि कई वाहन बहते हुए यमुना नदी में पहुंच गए। इस भयंकर बारिश का शिकार एक दरोगा जी भी हो गए। जिनका वाहन यमुना नदी में बह गया। लेकिन शुक्र रहा कि दरोगा को आसपास के दुकानदारों ने अपनी सूझबूझ से बचा लिया।

बारिश में यमुना नदी की चपेट में आ जाते हैं लोग

जानकारी देते हुए बंगाली घाट पुलिस चौकी के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह भाटी ने बताया, "दरअसल स्वामी घाट पर आसपास के इलाके से बड़ी मात्रा में पानी बहता हुआ यमुना नदी में जाता है। जिसमें रास्ते में आने वाले वाहन भी इसकी चपेट में आ जाते हैं और बहकर नदी में पहुंच जाते हैं।'' धर्मेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि आज भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

ये भी पढ़ें- शिक्षक दिवस: निकाली गई ‘कोरोना जागरूकता साइकिल रैली’, देखें तस्वीरें

Mathura Heavy Rain मथुरा में बारिश में बहे वाहन (फाइल फोटो)

उन्होंने बताया कि निकटवर्ती जिले से नारी निकेतन में एक महिला को पहुंचाने आए एक उप निरीक्षक भी कार सहित बहते चले गए। जिन्हें बहता देखकर लोगों ने बड़ी मुश्किल से बचाया। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक को नहीं मालूम था कि यह तेज बहाव उन्हें सीधे यमुना में ले जाएगा।

लोगों ने कई लोगों को बचाया

Mathura Heavy Rain मथुरा में बारिश में बहे वाहन (फाइल फोटो)

बंगाली घाट पुलिस चौकी प्रभारी भाटी ने बताया कि दरोगा को स्थानीय लोगों ने अपनी सूझबूझ से बचा लिया। स्थानीय लोगों ने दरोगा से चिल्लाकर उनसे किसी प्रकार कार से बाहर आने को कहा और कुछ ने उन्हें पकड़ कर बाहर निकलने में मदद की।

ये भी पढ़ें- चीन की आई सामत: भारतीय सेना ने दिखाई अपनी ताकत, छूट गए दुश्मन के पसीनें

भाटी ने स्थानीय लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि इन लोगों ने करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहनों को भी नदी में डूबने से बचा लिया लेकिन कार और एक रिक्शे को नदी में जाने से नहीं बचा सके। देर शाम तक इन वाहनों को निकालने के प्रयास जारी थे।

Newstrack

Newstrack

Next Story