×

Delhi MCD Elections2022: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में आज 14 जगहों पर करेंगे विजय संकल्प रोड शो

Delhi MCD Elections2022: दिल्ली में नगर निगम में चुनाव प्रचार करने के लिये आज रविवार 20 नवंबर 2022 को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत कई दिग्गज मैदान में उतरेंगे।

Jugul Kishor
Published on: 20 Nov 2022 7:59 AM GMT (Updated on: 20 Nov 2022 8:16 AM GMT)
BJP National President JP Nadda
X

BJP National President JP Nadda (Pic: Social Media)

Delhi MCD Elections2022: दिल्ली में नगर निगम में चुनाव प्रचार करने के लिये आज रविवार (20 नवंबर 2022) को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत कई दिग्गज मैदान में उतरेंगे। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी जेपी नड्डा के नेतृत्व में आज 14 जगहों पर विजय संकल्प रोड शो निकालेगी। भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जेपी नड़डा के अलावा रोड शो में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल हैं। इनके अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, हरदीप सिंह पुरी, जितेंद्र सिंह और मीनाक्षी लेखी सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्री भी विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले रोड शो में शिरकत करेंगे।

दिल्ली में इन 14 जगहों पर होगा विजय संकल्प रोड शो

1. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में संगम विहार विधानसभा मंडल में सायं 5 बजे ।

2. हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर और पूर्व केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन के नेतृत्व में शालीमार बाग विधानसभा मंडल में शाम 5:30 बजे।

3. दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में सदर विधानसभा मंडल में सांय 5 बजे।

4. असम सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा और सांसद मनोज तिवारी के नेृतृत्व में भजनपुरा में 4:30 बजे।

5. यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के नेृतृत्व में शाहदरा विधानमंडल में 5:15 बजे।

6. उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी और सांसद गौतम गंभीर के नेृत्तव में मंडवाली विधानसभा मंडल में 4:30 बजे।

7. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के नेतृत्व में विकास मार्ग विधानसभा मंडल में 4:30 बजे।

8. केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के नेतृत्व में करोलबाग विधानसभा मंडल में शाम 5:30 बजे।

9. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के नेतृत्व में ग्रेटर कैलाश में सांय 4 बजे।

10. हरियाणा सीएम मनोहर लाल और सांसद हंसराज हंस के नेतृत्व में नरेला विधानसभा मंडल में सांय 5 बजे।

11. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नेतृत्व में मंगोलपुरी विधानसभा मंडल में सांय 5 बजे।

12. सांसद दिनेश लाल यादव के नेतृत्व में राजौरी गार्डन विधानसभा मंडल में सांय 5 बजे।

13. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और सांसद प्रवेश साहिब के नेतृत्व में उत्तम नगर और विकास पुरी विधानसभा मंडल में सांय 5 बजे।

14. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में महरौली विधानसभा मंडल में सांय 5:30 बजे।

बता दें कि दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होने वाले हैं। एमसीडी के चुनावी नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। एमसीडी के सभी 250 वार्डों में भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार उतारे गए हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story