×

Delhi Metro Timing: आज दिल्ली मेट्रो और DTC बसों की टाइमिंग में बदलाव, क्या है ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी?

Delhi MCD Election 2022: डीएमआरसी ने दिल्ली MCD चुनाव में मतदान केंद्रों पर ड्यूटी के लिए तैनात कर्मचारियों को अपने ड्यूटी स्थल तक पहुंचाने के लिए मेट्रो सेवा में बदलाव किया है।

aman
Written By aman
Published on: 4 Dec 2022 2:59 AM GMT (Updated on: 4 Dec 2022 3:03 AM GMT)
mcd election 2022 dmrc delhi metro timing 4 december mcd election voting day delhi traffic police advisory
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Delhi Metro-Bus Service on MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए रविवार (04 दिसंबर) को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गए हैं, जो शाम 5:30 बजे तक चलेगी। इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी DMRC ने मेट्रो सेवा की समय सारिणी में बदलाव किया है। DMRC के अनुसार, आज चुनाव के दिन सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से ही शुरू कर दी गई है। वहीं, दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने भी तड़के 3 बजे से ही बसों का संचालन शुरू कर दिया। साथ ही, जाम से बचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के अनुसार, एमसीडी चुनाव के मद्देनजर मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। रविवार को तड़के सुबह 4 बजे से सुबह 6 बजे तक हर आधे घंटे के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन उपलब्ध रही। वहीं, सुबह 6 बजे के बाद सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। इससे पहले, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने MCD चुनाव के दिन मेट्रो की सभी लाइनों पर 4 बजे से ही यात्री सेवा शुरू करने का फैसला लिया था। क्योंकि, आज मतदान केंद्रों पोलिंग बूथों (Polling Booths) पर ड्यूटी के लिए तैनात कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी स्थल तक पहुंचने के लिए सुबह 4 बजे ही घरों से निकलना था।

5 दिसंबर को बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल

आपको बता दें, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्कूल 5 दिसंबर को बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशालय के सर्कुलर (Circular of Directorate of Education) में कहा गया है कि करीब 90 फीसदी स्कूल कर्मचारी एमसीडी चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे। इसलिए सभी MCD स्कूलों के प्रिंसिपल को सोमवार, 5 दिसंबर को भी स्टूडेंट्स के लिए स्कूल बंद करने का निर्देश दिया जाता है। वहीं, जिन शिक्षकों की तैनाती चुनाव में नहीं हुई है, वो 5 दिसंबर को ऑनलाइन क्लास लेंगे।

250 वार्डों के लिए हो रहा है MCD चुनाव

गौरतलब है कि, दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) के विभिन्न जोन को मर्ज करने के बाद आज कुल 250 वार्ड अर्थात सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में कुल 1349 प्रत्याशी मैदान में हैं। एमसीडी चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 40 हजार से पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story