×

संयुक्त राष्ट्र महासचिव की दावेदार आकांक्षा के बारे में यहां जानें, उठाए हैं बड़े सवाल

आकांक्षा अरोड़ा ने कहा कि उनसे पहले आए लोग संयुक्त राष्ट्र को जवाबदेह बनाने में नाकाम रहे हैं और इसी लिए वह संयुक्त राष्ट्र महासचिव के पद के चुनाव में खड़ी हो रही हैं।

Aditya Mishra
Published on: 15 Feb 2021 1:43 PM GMT
संयुक्त राष्ट्र महासचिव की दावेदार आकांक्षा के बारे में यहां जानें, उठाए हैं बड़े सवाल
X
आकांक्षा अरोड़ा ने कहा कि उनसे पहले आए लोग संयुक्त राष्ट्र को जवाबदेह बनाने में नाकाम रहे हैं और इसी लिए वह संयुक्त राष्ट्र महासचिव के पद के चुनाव में खड़ी हो रही हैं।

नई दिल्ली: आकांक्षा अरोड़ा ने संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव पद के लिए अपनी दावेदारी का ऐलान किया है। वह पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने यूएन महासचिव पद के लिए एंटोनियो गुटेरस की जगह लेने के लिए दावेदारी का ऐलान किया है।

एंटोनियो गुटेरस का कार्यकाल जनवरी 2022 में खत्म हो रहा है और उन्होंने दोबारा यूएन महासचिव पद के लिए अपनी दावेदारी जताई है।

दुनिया भर में आज आकांक्षा अरोड़ा की खूब चर्चा हो रही है। क्योंकि आकांक्षा ने संयुक्त राष्ट्र पर आरोप लगाते हुए सवाल खड़े किए हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि आकांक्षा अरोड़ा कौन हैं और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को लेकर क्या कुछ कहा है।

बच्चे की ताबड़तोड़ फायरिंग: दुम दबाकर भागे लुटेरे, होम अलोन जैसा सीन

UNGA आकांक्षा महासचिव भले न बनें लेकिन संयुक्त राष्ट्र को लेकर उठाए हैं वाजिब सवाल(फोटो:सोशल मीडिया)

आकांक्षा अरोड़ा के बारें में ऐसी बातें नहीं जानते होंगे आप

आकांक्षा अरोड़ा भारतीय मूल की हैं। उनकी उम्र 34 साल है। वह वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) में लेखा परीक्षा समन्वयक के तौर पर कार्यरत हैं। वह मौजूदा महासचिव एंतोनियो गुतारेस के खिलाफ उम्मीदवारी की घोषणा करने वाली पहली शख्स हैं।

उन्होंने यॉर्क यूनिवर्सिटी, टोरंटो से बैचलर ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव स्टडीज से स्नातक किया है। इसके आलावा कोलंबिया विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में मास्टर की उपाधि प्राप्त की है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में जन्म लेने वाली आकांक्षा के पास भारत की एक प्रवासी नागरिकता और एक कनाडाई पासपोर्ट है। उन्होंने महासचिव पद की दावेदारी के बाद अरोड़ाफॉरएसजी' मुहिम इस महीने आरंभ की है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का कार्यकाल पांच साल का होता है।



117 साल की बूढ़ी महिला: पूरी दुनिया को चौंका दिया, मना रही आज अपना जन्मदिन

आकांक्षा ने वीडियो जारी संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ उठाए सवाल

आकांक्षा ने ऑनलाइन जारी किए गए गई ढाई मिनट के अपने वीडियो में कहा, ‘‘मेरे पद के लोगों से प्रभार संभाल रहे लोगों के खिलाफ खड़े होने की अपेक्षा नहीं की जाती।

हमसे अपेक्षा की जाती है कि हम अपनी बारी का इंतजार करें, पुरानी प्रक्रिया के अनुसार काम करते रहें, काम पर जाएं, अपने सिर झुकाकर रखें और दुनिया जैसी है, उसे वैसा ही स्वीकार कर लें।’’

आकांक्षा ने कहा कि उनसे पहले आए लोग संयुक्त राष्ट्र को जवाबदेह बनाने में नाकाम रहे हैं और इसी लिए वह संयुक्त राष्ट्र महासचिव के पद के चुनाव में खड़ी हो रही हैं।

UN आकांक्षा महासचिव भले न बनें लेकिन संयुक्त राष्ट्र को लेकर उठाए हैं वाजिब सवाल(फोटो:सोशल मीडिया)

सऊदी अरब ने भारत समेत 20 देशों के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, दुनिया भर में मची हलचल

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story