×

Mehbooba Mufti: महबूबा मुफ्ती का भाजपा पर हमला, कश्मीर अपने संविधान के जरिए भारत से जुड़ा था, भाजपा ने नष्ट किया

Mehbooba Mufti: महबूबा मुफ्ती ने एक कार्यक्रम में बयान देते हुए कहा कि कश्मीर अपने संविधान के जरिए भारत से जुड़ा हुआ है, लेकिन भाजपा ने कश्मीर के संविधान को नष्ट कर दिया।

Jugul Kishor
Published on: 27 Nov 2022 9:31 AM GMT
Mehbooba Mufti
X

Mehbooba Mufti (Pic: Social Media)

Mehbooba Mufti: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए अलगाववादी बयान दिया है। महबूबा मुफ्ती ने एक कार्यक्रम में कहा कि कश्मीर अपने संविधान के जरिए भारत से जुड़ा हुआ है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने कश्मीर के संविधान को नष्ट कर दिया। भारत भाजपा का नहीं है। उन्होने कहा कि जब तक आप कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं करेंगे, तब तक आप यहां कितने भी सुरक्षाबलों को तैनात कर दीजिए लेकिन आपको कोई परिणाम नहीं दिखाई देगा।

बता दें कि महबूबा मुफ्ती का 370 पर पहली बार राग नहीं अलाप रहीं हैं इसे पहले भी कई बार रोना रो चुकी हैं। मुफ्ती ने पिछले महीने ही कहा था कि आने वाले समय में भाजपा संविधान और धर्मनिरपेक्षता की नींव को खत्म कर देगी, जिस पर यह देश खड़ा हुआ है। वे भारत को एक धार्मिक देश बनाना चाहते हैं। वे तिरंगे को बदल देंगे, जिसे आप गर्व से फहरा रहे हैं, उसकी जगह पर भगवा झंडा लागू कर देंगे। उन्होने कहा था कि वे देश का झंडा वैसे भी बदले देंगे क्योंकि जम्मू कश्मीर का संविधान और झंडा छीन लिया है। लेकिन हमने कसम खाई है कि हमे अपना झंडा और संविधान वापस मिलेगा।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर दिया था। जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म हुए तीन साल बीत गए हैं। जम्मू कश्मीर में धारा 370 लागू होने पर केंद्र सरकार का पहले यहां पर कोई कानून लागू नहीं होता था। लेकिन अब यहां धारा 370 खत्म होने के बाद केंद्र सरकार के सारे नियम कानून लागू होते हैं। इतना ही नहीं जम्मू कश्मीर में कई समुदायों को सारे अधिकार भी नहीं मिलते थे लेकिन अब सारे अधिकार मिलते हैं। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद केंद्र सरकार का दावा है कि बीते तीन सालों में जम्मू कश्मीर में काफी बड़े बदलाव हुए हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story