×

#MeToo : पहली बार बोले अमित शाह, कहा - अकबर के खिलाफ लगे आरोपों की होगी

Anoop Ojha
Published on: 13 Oct 2018 5:10 AM GMT
#MeToo : पहली बार बोले अमित शाह, कहा - अकबर के खिलाफ लगे आरोपों की होगी
X

नई दिल्ली : मीटू कैंपेन के बाद विवादों में घिरे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर की मुश्किलें बढ़ गई हैं।केंद्रीय मंत्री और विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर पर यौन शोषण के आरोपों पर बीजेपी पर जवाब देने का दबाव बन रहा है। एम जे अकबर इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में उनके खिलाफ लगे अरोपों पर बीजेपी की मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मामले पर पहली बार अपना बयान दिया था। इसी क्रम में अब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेतृत्व की तरफ से यह पहला बयान है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर के खिलाफ लगे यौन शोषण के सभी आरोपों की जांच होगी।इस मामले की सत्यता और उस पोस्ट की भी जांच करनी होगी साथ ही उस व्यक्ति की भी जिसने इसे पोस्ट किया है।

यह भी पढ़ें .....#MeToo कैंपेन पर बोले RaGa, कहा- बदलाव के लिए सच बोलना जरूरी

अध्यक्ष अमित शाह ने आगे कहा कि आप भी मेरे नाम का इस्तेमाल करके कुछ भी पोस्ट कर सकते हैं तो मुझे लगता है इसकी सत्यता की जांच होनी चाहिए। शाह ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी पर भी आरोप लगा देना आसान है। इस पर जरूर सोचेंगे। उन्होंने एक चैनल पर दिए इंटरव्यू में ये बातें कही।

यह भी पढ़ें .....मी टू: ये कहां जा रहे हम

सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण मंत्री रामदास अठावले ने भी कहा कि अगर उनके खिलाफ आरोप साबित हो जाते हैं तो अकबर को इस्तीफा दे देना चाहिए।

यह भी पढ़ें .....#Me Too: बुरे फंसे केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर, बढ़ रहा इस्तीफे का दबाव

आपको बता दें कि एम जे अकबर के ऊपर कई महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। यह मामला तब का है जब वे कई मीडिया पब्लिकेशंस में एडिटर रहे थे। इस विवाद पर सरकार अब गंभीर कदम उठा सकती है। उनके खिलाफ सबसे ताजा आरोप एक विदेशी पत्रकार ने लगाए हैं। उनका आरोप है कि एक मीडिया संस्थान में वर्ष 2007 में इंटर्न रहते हुए अकबर ने सीमाएं लांघते हुए यौन दुर्व्यवहार किया।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story