×

लॉकडाउन में फंसे मजदूर: सड़कें सील तो नदी तैरकर किया बॉर्डर पार

हरियाणा-यूपी बॉर्डर सील होने के कारण मजदूर सड़क नहीं बल्कि यमुना नदी तैरते हुए पार कर यूपी पहुंचे। ये हैरानी की बात हैं कि मजदूर इतनी एक राज्य से दूसरे राज्य तक नदी के जरिये आ गए, हालाँकि फिर भी घर तक नहीं पहुंच सके।

Shivani Awasthi
Published on: 25 April 2020 5:37 PM GMT
लॉकडाउन में फंसे मजदूर: सड़कें सील तो नदी तैरकर किया बॉर्डर पार
X

शामली: लॉकडाउन के कारण कई मजदूर अपने घर-परिवार से दूर दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। हालाँकि कई राज्य सरकारों ने अपने मजदूरों की वापसी को लेकर दूसरे राज्यों में बसों को भेजकर उन्हें वापस घर पहुँचाया। इसके बाद भी कई मजदूर अब भी घर वापसी की आस में हैं, ऐसे में जहां एक ओर प्रदेशों के बॉर्डर सील कर दिए गए, सड़कों को बंद कर दिया गया, वहीं मजदूर अब नदी के रास्ते तैरते हुए घर वापसी के प्रयास में लगे हैं।

हरियाणा से यूपी तक मजदूरों का सफर

मामला हरियाणा के पानीपत से सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश के मजदूर फंसे हुए थे। हरियाणा-यूपी बॉर्डर सील होने के कारण मजदूर सड़क नहीं बल्कि यमुना नदी तैरते हुए पार कर यूपी पहुंचे। ये हैरानी की बात हैं कि मजदूर इतनी एक राज्य से दूसरे राज्य तक नदी के जरिये आ गए, हालाँकि फिर भी घर तक नहीं पहुंच सके। पुलिस को जानकारी हुई तो उन्होंने मजदूरों को पकड़ लिया और क्वारंटीन में भेज दिया।

पानीपत से यमुना नदी पार कर के पहुंचे शामली

बताया जा रहा है कि मजदूर पानीपत सब्जीमंडी में काम करते है। मालिक ने खाना देना बंद कर दिया तो मजबूरी में उन्हें घर का रास्ता देखना पड़ा। इसके लिए मजदूर पानीपत से करीब 750 किलोमीटर दूर कौशाम्बी तक जाने लगे। रास्ते में यमुना नदी पड़ी।

ये भी पढ़ेंः लॉकडाउन होने से विदेश में फंसी है ये टीवी एक्ट्रेस, बोली- किसी तरह हो रहा गुजारा

पुलिस ने पकड़ कर क्वारंटीन में भेजा

नदी को पार कर मजदूर यूपी के शामली जिले में पहुंच गए, हालाँकि इसकी सूचना पुलिस तक पहुँच गयी और उन्होंने मौके पर पहुंच कर मजदूरों को पकड़ लिया। अब पुलिस ने इन सभी लोगों को क्वारंटीन होम में रख दिया है।

बता दें कि शामली और बागपत जिलों का बॉर्डर पर यमुना नदी है, जो कि यूपी और हरियाणा को अलग करती है। पहले भी नदी के जरिये कई लोग यूपी में प्रवेश करने का प्रयास कर चुके हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story