×

असम में उग्रवादियों ने किया सेना के काफिले पर हमला, 3 जवान शहीद 

By
Published on: 19 Nov 2016 8:24 AM GMT
असम में उग्रवादियों ने किया सेना के काफिले पर हमला, 3 जवान शहीद 
X

गुवाहाटी: असम के तिनसुकिया में उग्रवादियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया। धमाके से सेना के तीन जवान शहीद हो गए। कुछ अन्य जवानों को भी चोटें आई हैं। घटना दिगबोई के पेनगेरी के पास शनिवार को तक़रीबन 5.30 बजे हुई। घटना के बाद से सभी जगहों पर नाकेबंदी कर तलाशी की जा रही है।

सेना के मुताबिक करीबन सात जगहों पर आईईडी धमाके किए गए हैं। जानकरी के मुताबिक अभी तक किसी भी उग्रवादी के मारे जाने की खबर नहीं मिली हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बताया कि असम हमले पर गृह मंत्रालय अपनी नजर रखे हुए है। शहीदों के लिए शोक जाहिर करते हुए घायल हुए जवानों के जल्द ठीक होंने की कामना की।





Next Story