×

इस साल देश छोड़ देंगे 6500 सुपर रईस

Henley Private Wealth Migration Report: हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट के अनुसार, भारत से 2023 में करोड़पतियों का दूसरा सबसे बड़ा आउटफ्लो होने की उम्मीद है। करोड़पति या हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल उन्हें माना जाता है जो 10 लाख डॉलर या उससे अधिक की निवेश योग्य संपत्ति वाले लोग हैं।

Durgesh Bhatt
Published on: 13 Jun 2023 5:12 PM GMT
इस साल देश छोड़ देंगे 6500 सुपर रईस
X
(Pic: Social Media)

Henley Private Wealth Migration Report: भारत से हर साल बहुत से लोग विदेश चले जाते हैं, वहां बसने के लिए। इनमें अच्छा पैसा कमा कर अच्छी जिंदगी की चाहत रखने वाले भी हैं और भारत में बढ़िया जिंदगी जी रहे करोड़पति - अरबपति भी हैं। दोनों तरह के लोग निकलने की जुगत में रहते हैं। एक अनुमान है कि इस साल कोई 6500 सुपर अमीर भारत छोड़ देंगे। हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट के अनुसार, भारत से 2023 में करोड़पतियों का दूसरा सबसे बड़ा आउटफ्लो होने की उम्मीद है। करोड़पति या हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल उन्हें माना जाता है जो 10 लाख डॉलर या उससे अधिक की निवेश योग्य संपत्ति वाले लोग हैं।

पिछले साल से घटी संख्या

हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल का भारत का शुद्ध आउटफ्लो चीन के बाद दूसरे नम्बर पर है। चीन से इस वर्ष 13,500 हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल विदेश चले जाने की संभावना है। हालांकि, नवीनतम रिपोर्ट पिछले साल के आंकड़े की तुलना में भारत के आउटफ्लो में मामूली सुधार दिखाती है। 2022 में 7,500 करोड़पति भारत से बाहर चले गए थे। चीन और भारत के बाद क्रमशः 3,200 और 3,000 एचएनडब्ल्यूआई के शुद्ध आउटफ्लो के साथ यूके और रूस का स्थान है।

क्या है प्रवासन का कारण

  • हेनले की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सबसे धनी लोग मुख्य रूप से कर कानून और भारत से बाहर पैसा भेजने से संबंधित जटिल नियमों के कारण देश छोड़ते हैं।
  • अधिकांश पलायन करने वाले हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल उन देशों की तलाश करते हैं जो निवेश कार्यक्रमों के माध्यम से औपचारिक निवास प्रदान करते हैं।
  • अमीर भारतीयों के लिए पसंदीदा स्थान दुबई और सिंगापुर हैं। इनमें भी दुबई पहली पसंद है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, करोड़पतियों का पलायन बड़ी चिंता का कारण नहीं होना चाहिए। ग्लोबल वेल्थ इंटेलिजेंस फर्म न्यू वर्ल्ड वेल्थ के अनुसार, भारत के हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल की संख्या में 2030 तक 80 फीसदी की वृद्धि होना तय है।

ऑस्ट्रेलिया टॉप डेस्टिनेशन

विश्व स्तर पर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के सुपर रईसों का सर्वाधिक इनफ्लो देखने वाला देश बनने की उम्मीद है। यह करोड़पतियों के प्रवास के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य के रूप में यूएई की जगह ले लेगा।
2023 में ऑस्ट्रेलिया में 5,200 सुपर रईस की आमद होने का अनुमान है, जबकि यूएई को 4,500 करोड़पति मिल सकते हैं। हैरानी की बात है कि सिंगापुर, अमेरिका और स्विटजरलैंड शीर्ष 5 गंतव्य से बाहर हो गए हैं।

Durgesh Bhatt

Durgesh Bhatt

Next Story