×

Mission 2024: अब आप-कांग्रेस गठबंधन खटाई में! बोले खरगे-कोई आया तो ठीक, न आया तो ठीक... हम अकेले लड़ेंगे

Mission 2024: पंजाब के खन्ना में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शनिवार को पंजाब की 13 और चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया। अब एक दिन बाद लुधियाना के समराला में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कह दी।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 11 Feb 2024 1:33 PM GMT
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal and Congress President Mallikarjun Kharge
X

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal and Congress President Mallikarjun Kharge (Pic:Social Media)

Mission 2024: इंडिया में गठबंधन की पार्टियों में ही तालमेल नहीं बैठ पा रहा है। अब लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच पंजाब में गठबंधन खटाई में पड़ता दिख रहा है। आप के बाद अब कांग्रेस हाईकमान ने भी अकेले दम पर चुनाव लड़ने की बात कही है। वहीं आप आदमी पार्टी ने यहां तक कह दिया है कि वह फरवरी के आखिरी सप्ताह तक उम्मीदवारों का एलान कर देगी।

इंडिया में गठबंधन की पार्टियां ही आपस में तालमेल नहीं बैठा पा रही हैं। कुछ दिन पहले ही बिहार में नीतीश कुमार ने इंडिया का साथ छोड़ एनडीए के साथ हो लिए और भाजपा के साथ गठबंधन कर सरकार बना लिया। वहीं यूपी में रालोद भी अब भाजपा के साथ जाने वाली है। अब पंजाब को लेकर कांग्रेस और आप की भी राहें अलग होती दिख रही हैं। दोनों यहां अलग-अलग चुनाव लड़ने की बात कह रही हैं।

खरगे ने भी अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कह दी

पंजाब के खन्ना में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शनिवार को पंजाब की 13 और चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया। अब एक दिन बाद लुधियाना के समराला में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कह दी। यह पहली बार है जब कांग्रेस अध्यक्ष ने आप के साथ गठबंधन के बीच पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की बात कही। हालांकि पंजाब कांग्रेस के कई नेता आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने की बात हाईकमान तक पहुंचा चुके हैं। उनका मानना है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को ही इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।

खरगे बोले-कोई आए तो ठीक... न आए तो ठीक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी सरकार को हराने के लिए इंडिया गठबंधन तैयार हो रहा है। कहीं पर गठबंधन ठीक है तो कहीं पर मिलाप नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि यह समझ कर चलो की हमको लड़ना है। अकेले ही लड़ना है। आखिरी तक लड़ना है और विजय हासिल करना है। कोई आया तो ठीक, नहीं आया तो ठीक है। हमने यह फैसला पूरे देश में लिया है। केवल पंजाब की बात नहीं है। आपको मजबूती से लड़ना है। अब खरगे के इस बयान से तो यही लग रहा है कि कांग्रेस अब अकेले ही लोकसभा का चुनाव लड़ने के मूड में है।

कहा-लोगों से मिलना होगा... तभी जीत संभव

कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकताओं को जीतना है तो मैदान में उतरना होगा। लोगों से मिलना होगा। उनकी गलतफहमी को दूर करना होगा। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से कहा कि बैठक होती रहेंगी। सबसे पहले लोगों के बीच जाना होगा। उनसे बात करना होगा। लोगों को यह बताना होगा कि हमने क्या किया और मोदी सरकार ने क्या किया।

Ashish Kumar Pandey

Ashish Kumar Pandey

Senior Content Writer

I have 17 years of work experience in the field of Journalism (Newspaper & Digital). Started my journalism career on 1 April 2005 as a sub-editor from Dainik Bhaskar Jaipur. After that, on January 1, 2008, I worked as a sub editor in I- Next News Paper (Hindi Daily) till July 31, 2009. During this I handled the responsibility of the National Desk. From August 1, 2009 to September 13, 2010, worked in Amar Ujala on National Desk and City Desk in Bareilly and Moradabad as Senior Sub Editor. From 15 September 2010 to 31 October 2011, worked as Senior Sub Editor/Senior Reporter in Hindustan newspaper Bareilly. From November 1, 2011, worked in Gwalior on the post of Chief Sub Editor in Rajasthan Patrika Hindi daily newspaper. From July 1, 2017 to January 31, 2019, worked in Patrika Dotcom Hindi Web portal, Lucknow. Worked as News Editor in Amrit Prabhat from 1 February 2019 till 31 January 2021. During my career I got opportunity to work at General Desk, Sports, City Desk and have vast experience of journalism business. Whatever responsibilities were given, I accepted it with a challenge and performed it well. My Qualifications : - ‌MA Political Science from Gorakhpur University, Gorakhpur ‌PG Diploma in Mass Communication - Guru Jamveshwar University Hisar, Haryana My Interests: Reading, writing, playing, traveling. Interest in Media: Special interest in political news and also in the field of sports, crime, health etc.

Next Story