×

Mizoram News: मिजोरम में बड़ा हादसा, निर्माणधीन रेलवे पुल नीचे गिरा, 17 श्रमिकों की दर्दनाक मौत

Mizoram News: इस भीषण हादसे में 17 मजदूरों की दर्दनाक मौत की खबर है। घटनास्थल राजधानी आइजोल से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Krishna Chaudhary
Published on: 23 Aug 2023 7:18 AM GMT (Updated on: 23 Aug 2023 7:30 AM GMT)
Mizoram News: मिजोरम में बड़ा हादसा, निर्माणधीन रेलवे पुल नीचे गिरा, 17 श्रमिकों की दर्दनाक मौत
X
Mizoram accident news (photo: social media )

Mizoram News: पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम नें एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। एक निर्माणधीन रेलवे पुल अचानक नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में नीचे काम कर रहे कई श्रमिक आ गए। इस भीषण हादसे में 17 मजदूरों की दर्दनाक मौत की खबर है। घटनास्थल राजधानी आइजोल से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

खबरों के मुताबिक, हादसा आज सुबह 10 बजे हुआ। जिस समय यह घटना घटी उस वक्त करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस-प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। रेलवे के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुल के मलबे में दबे लोगों को निकलने की कोशिश की जा रही है। इस अभियान में लोकल लोग भी रेस्क्यू टीम की मदद कर रहे हैं। यह पुल बैराबी को सायरंग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था।

मलबे के नीचे अभी भी 20 से अधिक मजदूरों के दबे होने की संभावना है। इसलिए हताहतों की संख्या बढ़ने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुल का जो पिलर नीचे गिरा है, उसकी ऊंचाई तकरीबन 104 मीटर है यानी की कुतुब मीनार की ऊंचाई से भी 42 मीटर ज्यादा। इतनी ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण धरती में भी थोड़ी कंपन महसूस हुई।

पिलर के नीचे गिरते ही जोरदार आवाज आई और वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। राजधानी आइजोल से फौरन मेडिकल टीम को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। वहीं, इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों की बॉडी आइजोल अस्पताल लाई जा रही है। जहां से शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित किया जाएगा।

मिजोरम सीएम ने हादसे पर जताया दुख

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्ट पर घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, आइजोल के निकट सायरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया जिसमें कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गई,बचाव कार्य जारी है। इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं।' मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

मिजोरम पुल हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है। प्रधानमंत्री रिलीफ फंड से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये और घायलों को 50 हजार रूपये का मुआवजा मिलेगा। पीएमओ की ओर से किए गए ट्वीट में पीएम मोदी की ओर से हादसे पर दुख व्यक्त किया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी का बयान जारी करते हुए लिखा, मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है। आगे उन्होंने कहा, प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे ।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story