×

14 मौत, 39 घटना: बच्चा चोर की अफवाह ने ले ली इतनी जान

बिहार में मॉब लिंचिंग की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही। अब बिहार में एक और मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। जहां सीतामढ़ी के रीगा में भीड़ ने एक युवक को बच्चा चोरी के आरोप में बुरी तरह पीटा है। बाद में किसी तरह उस युवक को भीड़ से बचाया गया।

Shreya
Published on: 11 May 2023 7:00 AM GMT
14 मौत, 39 घटना: बच्चा चोर की अफवाह ने ले ली इतनी जान
X
14 मौत, 39 घटना: बच्चा चोर की अफवाह ने ले ली इतनी जान

पटना: बिहार में मॉब लिंचिंग की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही। अब बिहार में एक और मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। जहां सीतामढ़ी के रीगा में भीड़ ने एक युवक को बच्चा चोरी के आरोप में बुरी तरह पीटा है। बाद में किसी तरह उस युवक को भीड़ से बचाया गया। बता दें कि सीतामढ़ी के रीगा में मॉब लिंचिंग की ये तीसरी घटना है। इसके अलावा पूरे बिहार में अबतक मॉब लिंचिंग की 39 घटनाएं हुई हैं। इनमें से 14 लोगों को भीड़ ने बुरी तरह से पीट कर हत्या कर दी और 45 लोग इस घटना में घायल हुए हैं।

278 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी-

वहीं एडीजी मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने पटना में एक कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा कि जो लोग ये समझ रहे हैं कि भीड़ की आड़ में हिंसा करेंगे और बच जाएंगे तो ऐसा नहीं होने वाला है। उन्होंने जानकारी दी है कि इन घटनाओं में अभी तक 278 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा लगभग 4 हजार से अधिक अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार की कैबिनेट बैठक, मॉब लिंचिंग पर मुआवजा समेत लिए ये 11 बड़े फैसले

किसी भी हाल में नहीं बचेगा आरोपी- एडीजी विनय कुमार

इन मामलों में अपराध अनुसंधान के एडीजी विनय कुमार ने कहा है कि पुलिस मुख्यालय की निगरानी में सभी मामलों की जांच कराई जा रही है। आरोपी किसी भी सूरत में नहीं बचेंगे। उन्होंने बताया कि पटना के रुपसपुर थाने क्षेत्र में घटना से जुड़े 29 लोगों को सजा दी जा चुकी है। विनय कुमार ने कहा कि ऐसी घटनाओं के बारे में पुलिस को सूचना दें।

बिहार में बच्चा चोरी के नाम पर मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बीते जुलाई से मॉब लिंचिंग की कई घटनाएं सामने आई है। यहां तक की अपने बच्चे को भी साथ ले जा रहे लोगों के साथ भी हिंसा की जा रही है। समस्तीपुर में रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे दो इंजीनियर को भी बच्चा चोर समझकर उनपर हमला कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: मॉब लिंचिंग में जान गंवाने पर मुआवजा देने की तैयारी में योगी सरकार, कैबिनेट में लग सकती है मुहर

Shreya

Shreya

Next Story