Modi 3.0 Cabinet: मोदी के नई मंत्रिमंडल में दिखा 'शक्ति स्वरूप', इन महिलाओं को बनाया गया मंत्री

Modi 3.0 Cabinet: कुल 72 मंत्रियों में से 7 महिलाओं को मंत्री बनाया गया है। इसमें कुछ महिलाओं को रिपीट किया गया है तो कुछ नई महिलाओं को जगह दी गई।

Viren Singh
Published on: 10 Jun 2024 4:53 AM GMT (Updated on: 10 Jun 2024 5:04 AM GMT)
Modi 3.0 Cabinet
X

Modi 3.0 Cabinet (सोशल मीडिया) 

Modi 3.0 Cabinet: पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ 72 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद बारी बारी से 72 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। नरेंद्र मोदी के पहले नए मंत्रिमंडल ने जहां क्षेत्रीय, जाति, युवा और अनुभवियों को तहरीज दी गई है तो वहीं, महिलाओं का भी खासा ख्याल रखा गया। पीएम मोदी ने महिलाओं को राजनीति में सशक्त बनाने के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान रखा तो इसकी झलक मोदी की पहले मंत्रिमंडल में भी दिखी। कुल 72 मंत्रियों में से 7 महिलाओं को मंत्री बनाया गया है। इसमें कुछ महिलाओं को रिपीट किया गया है तो कुछ नई महिलाओं को जगह दी गई। तो आइये जानते हैं कि वो कौन सी महिला सांसद हैं जिन्हें मोदी 3.0 सरकार में मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण को तीसरी बार भी मोदी की नई कैबिनेट में जगह मिली है। वह सरकार के दूसरे कार्यकाल में कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री के साथ वित्तमंत्री हैं। 2006 में निर्मला सीतारमण ने भाजपा ज्वाइन की थी। साल 2010 में उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्ष 2014 में सीतारमण को नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में आंध्र प्रदेश से एक जूनियर मंत्री के रूप में शामिल हुईं और सरकार में कई बड़े अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी निभाई। उनका जन्म 18 अगस्त, 1959 को तमिलनाडु के मदुरई में हुआ।


अन्नपूर्णा देवी

झारखंड के कोडरमा से लोकसभा सीट इस बार सांसद बनीं अन्नपूर्णा देवी को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी जगह मिली है। उन्हें मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी मंत्री बनाया गया था और शिक्षा राज्य मंत्री का जिम्मा दिया गया था। साल 2019 में भी कोडरमा से सांसद चुनी गई थीं। वह भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्य भी हैं। पति की मृत्यु के बाद अन्नपूर्णा देवी ने राजनीति में आईं। वह बीजेपी से पहले आरजेडी में थीं।


अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक युवा महिला चेहरा हैं। वह पिता सोनेलाल की पार्टी अपना दल (एस) का प्रतिनिधित्व करती हैं। अनुप्रिया पटेल यूपी की मिर्जापुर से अपना दल (एस) से सांसद चुनी गई हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनेलाल पटेल की कानपुर के नवाबगंज में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद अपना दल (एस) दो गुटों में बंटी गईं। एक अपना दल (एस) अनुप्रिया पटेल के नाम से जानी जाती है और अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) जिसका प्रतिनिधित्व उनकी मां करती हैं।अनुप्रिया पटेल का जन्म 29 अप्रैल 1981 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था।


शोभा करंदलाजे

तीसरी बार लोकसभा सांसद बनीं शोभा करंदलाजे को मोदी 3.0 सरकार में भी जगह दी गई है। वहमोदी सरकार 2.0 में शोभा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री थीं। शोभा ने सोशल वर्क से ग्रेजुएशन और समाज शास्त्र में MA किया है। वह 57 वर्षीय हैं।



रक्षा खडसे

रक्षा खडसे नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र की युवा मंत्री हैं। महाराष्ट्र बीजेपी के कद्दावर नेता एकनाथ खडसे की बहू हैं। 26 साल की उम्र में खडसे पहली बार सांसद बनीं थीं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से बीएससी तक की पढ़ाई की है। उनके पति निखिल खड़से की मौत हो चुकी है। उन्होंने खुद को गोली मार ली थी।


सावित्री ठाकुर

एमपी की धार लोकसभा सीट से चुनाव जीत कर आईं आदिवासी सांसद सावित्री ठाकुर को मोदी 3.0 सरकार में मंत्री बना गया है। वह प्रदेश में भाजपा की आदिवासी चेहरा है। 2014 में पहली बार सांसद बनीं और अब 2024 में एक बार फिर से बीजेपी सांसद बनी हैं। वह साल 2004 से 2009 तक जिला पंचायत रह चुकी हैं।


निमुबेन बमभानिया

निमुबेन गुजरात के भावनगर से सांसद हैं। वह राजनेता के साथ एक्टिविस्ट भी हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले वह मेयर थी। इस बार भावनगर से तत्कालीन सांसद भारतीबेन शायल का टिकट काटकर भाजपा ने निमुबेन बमभानिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया था और वह चुनाव भी जीतीं। उनका जन्म 199 में हुआ। सांसद निमुबेन बमभानिया को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्री बना गया है।



Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story