×

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद अनुराग ठाकुर बोले- चंद्रयान 3 की सफलता पर गर्व,हमारे लिए बड़ी उपलब्धि

Modi Cabinet Decisions: पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए जिनके बारे में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया।

Aman Kumar Singh
Published on: 29 Aug 2023 10:38 AM GMT (Updated on: 29 Aug 2023 11:00 AM GMT)
Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद अनुराग ठाकुर बोले- चंद्रयान 3 की सफलता पर गर्व,हमारे लिए बड़ी उपलब्धि
X
Modi Cabinet Decisions (Social Media)

Modi Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में (Modi Cabinet Meet) मंगलवार (29 अगस्त) को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का जिक्र करते हुए जानकारी दी कि कैबिनेट ने वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की है। उन्होंने घोषणा की हर वर्ष 23 अगस्त को 'नेशनल स्पेस डे' (National Space Day) मनाया जाएगा।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने बताया कि, 'चंद्रयान-3 की सफलता में महिला वैज्ञानिकों का बड़ा महत्व है। इसके लिए हमें गर्व है।' उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए आगे कहा, भारत ने चंद्रयान-3 की सफलता से दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। आज देश चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मन रहा है। केंद्रीय मंत्री बोले, चंद्रयान की सफलता केवल भारत की अंतरिक्ष अभियान से जुड़े लोगों की उपलब्धि नहीं है। यह पूरे भारत की उपलब्धि है।'

ओणम और रक्षाबंधन पर बहनों को 'तोहफा'

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, 'हमारी सरकार ने पानी की समस्या को दूर किया। देश के 13 करोड़ घरों में 'नल से जल' की सुविधा उपलब्ध करवाई। उन्होंने आगे कहा, ओणम (Onam) और रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2023) के अवसर पर कैबिनेट ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 200 रुपए कम किए जाने का फैसला लिया। ये सभी लोगों के लिए है। हमारी देश की बहनों के लिए ये बड़ी सौगात है। अनुराग ठाकुर ने बताया कि ये लाभ सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ही है।'

उज्जवला योजना के लाभार्थियों को डबल गिफ्ट

अनुराग ठाकुर बोले, ओणम और रक्षाबंधन का त्योहार है तो देश की लाखों बहनों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने तोहफा दिया है। 75 लाख बहनों के लिए उज्जवला गैस योजना (Ujjwala Gas Scheme) के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन मिलेंगे। एक रुपए भी नहीं देने होंगे। पाइप, चूल्हा और गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। दुनियाभर में गैस के दाम बढ़े हैं, बावजूद ये लाभ हमारी सरकार बहनों को देगी।' उन्होंने बताया, उज्जवला योजना के तहत पहले से ही 200 रुपए की गैस सब्सिडी दी जा रही थी। जबकि, 200 रुपए की आज से अलग से सब्सिडी का लाभ मिलेगा। अर्थात, उज्जवला योजना के तहत आने वालों को 400 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। बता दें, देश में 33 करोड़ लोगों के पास गैस कनेक्शन हैं। वहीं, 75 लाख नए कनेक्शन दिए जाएंगे, जिसमें 7680 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story