महिला रक्षा मंत्री से विश्व को सकारात्मक संदेश : अरुण जेटली

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने रविवार को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतरमण को देश की प्रथम पूर्णकालिक रक्षा मंत्री नियुक्त किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि इससे विश्व भर में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। जेटली के पास वित्त मंत्रालय के साथ ही रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी था।

tiwarishalini
Published on: 3 Sep 2017 1:09 PM GMT
महिला रक्षा मंत्री से विश्व को सकारात्मक संदेश : अरुण जेटली
X
महिला रक्षा मंत्री से विश्व को सकारात्मक संदेश : अरुण जेटली

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने रविवार को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतरमण को देश की प्रथम पूर्णकालिक रक्षा मंत्री नियुक्त किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि इससे विश्व भर में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। जेटली के पास वित्त मंत्रालय के साथ ही रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी था।

जेटली ने कहा, "यह केवल महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए काफी अच्छी बात है। इससे विश्वभर में एक सकारात्मक संदेश जाएगा।" केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति (सीसीएस) में अब दो महिला मंत्री -विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और सीतारमण होंगी।

इस पर जेटली ने कहा, "सीसीएस में शामिल दोनों महिलाओं ने अपनी योग्यता साबित की है। दोनों महिलाओं को उनकी कुशलता के लिए जाना जाता है, जिन्होंने अपनी एक खास जगह बनाई है।"

यह भी पढ़ें ... निर्मला सीतारमण ही नहीं, इन देशों में भी रक्षा की कमान है महिला हाथों में

नवनियुक्त रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के जापान दौरे के बाद रक्षामंत्री का पदभार संभालेंगी। रक्षामंत्री का अतिरिक्त पदभार संभाल रहे जेटली रविवार को द्विपक्षीय वार्ता के लिए जापान जाएंगे।

पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद जेटली को रक्षामंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। जेटली रविवार रात जापान रवाना होंगे, जहां वह अपने जापानी समकक्ष से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी इस माह भारत की यात्रा पर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें ... जेटली के जापान दौरे के बाद रक्षामंत्री का पदभार संभालेंगी सीतारमण

जेटली ने कहा, "मैं आज रात जापान की यात्रा पर जा रहा हूं। सामान्यत: नए रक्षामंत्री को जाना चाहिए था, लेकिन रविवार होने की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका।"

उन्होंने कहा, "जापानी प्रधानमंत्री के भारत दौरे से पहले दोनों देशों के बीच यह काफी महत्वपूर्ण सुरक्षा वार्ता है, इसलिए बदलाव उपयुक्त नहीं है। मैं अगले दो दिनों तक वार्ता पूरी होने तक रक्षामंत्री के तौर पर काम करूंगा और सीतारमण वार्ता समाप्त होते ही यह पदभार संभाल लेंगी।"

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story