×

Tushar Mehta: तुषार मेहता बने रहेंगे भारत के सॉलिसिटर जनरल, मोदी सरकार ने दोबारा नियुक्ति को दी मंजूरी

Tushar Mehta : केंद्र सरकार ने तुषार मेहता को सॉलिसिटर जनरल के पद पर फिर से नियुक्त कर दिया है। उनकी नियुक्ति एक जुलाई 2023 से प्रभावी होगी।

Aman Kumar Singh
Published on: 30 Jun 2023 3:27 PM GMT (Updated on: 30 Jun 2023 3:46 PM GMT)
Tushar Mehta: तुषार मेहता बने रहेंगे भारत के सॉलिसिटर जनरल, मोदी सरकार ने दोबारा नियुक्ति को दी मंजूरी
X
तुषार मेहता (Social Media)

Tushar Mehta: भारत के सॉलिसिटर जनरल (Solicitor General of India) के रूप में तुषार मेहता (Tushar Mehta) पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बार फिर भरोसा जताया है। केंद्र ने तुषार मेहता के कार्यकाल को दोबारा बढ़ाया है। सरकार ने शुक्रवार (30 जून) को एक आदेश जारी कर उन्हें दोबारा इस पद पर नियुक्त किया है।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने तुषार मेहता को सॉलिसिटर जनरल के पद पर एक बार फिर नियुक्त किया है। वर्तमान में भी वो ही इस जिम्मेदारी को संभाल रहे थे। इनकी नियुक्ति एक जुलाई 2023 से प्रभावी होगी।

इनकी भी हुई नियुक्ति

नियुक्ति समिति (Appointment Committee) के अनुसार, विक्रमजीत बनर्जी और के.एम नटराज को एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (सुप्रीम कोर्ट) के पद पर नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति भी 01 जुलाई 2023 से प्रभावी होगी। इसी के साथ, बलबीर सिंह (Balbir Singh), एसवी राजू (SV Raju), एन. वेंकटरमन (N. Venkataraman) और ऐश्वर्या भाटी (Aishwarya Bhati) की एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (सुप्रीम कोर्ट) के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। इनकी नियुक्ति शुक्रवार (30 जून) से प्रभावी हो गई। बता दें, ये सभी कार्यकाल 3 साल या अगले आदेश तक जारी रहेगा।

1 जुलाई 2020 को हुए थे नियुक्त
केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2018 में तत्कालीन अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (Additional Solicitor General) तुषार मेहता को सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया था। जून 2020 में केंद्र ने उन्हें 1 जुलाई 2020 से 3 वर्षों की समय अवधि के लिए सॉलिसिटर जनरल के रूप में फिर से नियुक्त किया था।

कौन हैं तुषार मेहता?

तुषार मेहता (Tushar Mehta News) ने गुजरात यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री प्राप्त की। उन्हें कर्नाटक स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी (Karnataka State Law University) से मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली। तुषार मेहता ने 1987 में एक एडवोकेट के रूप में अपना करियर शुरू किया था। साल 2007 में 42 वर्ष की उम्र में गुजरात हाईकोर्ट की ओर से उन्हें सीनियर वकील के रूप में नामित किया गया था। साल 2008 में एडिशनल एडवोकेट जनरल के रूप में नियुक्त किया गया था। मेहता को 2014 में भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में नियुक्ति मिली थी। तुषार मेहता को 2018 में भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में नियुक्त किया गया था।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story