×

जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मोदी और शाह

Rishi
Published on: 24 Dec 2017 3:55 PM GMT
जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मोदी और शाह
X

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 27 दिसम्बर को जयराम ठाकुर द्वारा हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए जाने के समारोह में भाग लेंगे।

पार्टी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के विश्वासपात्रों में से एक ठाकुर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। ठाकुर नए मुख्यमंत्री के रूप में अपने मंत्रीमंडल के सहयोगियों के साथ राज्य की राजधानी शिमला के रिज क्षेत्र में शपथ ग्रहण करेंगे।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।

इससे पहले, भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों ने पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर को अपना नेता चुना।

वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बाद में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिले और राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को हराकर सत्ता हासिल की है। भाजपा ने 68 सदस्यीय विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत के करीब 44 सीटें हासिल की है। कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही चुनाव में दो निर्दलीय और मार्क्‍सवादी कम्युनस्टि पार्टी के एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story