×

Mohali MMS Video Case: 4,000 छात्राओं वाले हॉस्टल में यूं शुरू हुआ बवाल, बाथरूम के नीचे से ले रही थी तस्वीरें

Chandigarh University Girls MMS Video : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एमएमएस लीक कांड ने देश को झकझोर कर रख दिया है। नहाती लड़कियों का वीडियो बनाने और उसे लीक करने के आरोप में उक्त लड़की को पकड़ लिया गया है।

aman
Written By aman
Published on: 19 Sep 2022 4:10 AM GMT
Chandigarh University MMS Video
X

चंडीगढ़ विवि में भारी हंगामा (फोटो: सोशल मीडिया )

Chandigarh University MMS Video: पंजाब (Punjab) के मोहाली (Mohali) स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) की छात्राओं का कथित एमएमएस वायरल (MMS Viral Case) होने का मामला गरमाता ही जा रहा है। यूनिवर्सिटी की ही एक छात्रा पर अपनी सहेलियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल (Chandigarh University Video Viral) करने के आरोप लगे हैं। आरोपी छात्रा पर गंभीर आरोप है कि, उसने गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में नहाती लड़कियों का वीडियो बना शिमला में रह रहे अपने ब्वॉयफ्रेंड को भेजती थी। जब ये सच सामने आया तो हंगामा मच गया। अब ये बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एमएमएस लीक कांड ने देश को झकझोर कर रख दिया है। नहाती लड़कियों का वीडियो बनाने और उसे लीक करने के आरोप में उक्त लड़की को पकड़ लिया गया है। उसके बॉयफ्रेंड को भी दबोचा गया है। धीरे-धीरे इस मामले की कई परतें खुलकर सामने आ रही है।

क्या है मामला?

दरअसल, एक लड़की गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में थी। इसी दौरान आरोपी लड़की फोन से कुछ तस्वीरें ले रही थीं। लड़कियों ने उसे दूर से देख लिया। तब कुछ लड़कियों को लगा कि वह बाथरूम के दरवाजे के नीचे से नहाते हुई लड़कियों का वीडियो बना रही है। तब इसकी शिकायत वार्डन से की गई। देखते ही देखते यह मामले तूल पकड़ने लगा। आपको बता दें जिस हॉस्टल में ये हंगामा हुआ है, उसमें करीब 4 हज़ार लड़कियां रहती हैं।

आरोपी लड़की के वीडियो ही फोन में

हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने तफ्तीश के दौरान दर्जनों लड़कियों से बात की। अलग-अलग बात करने पर लड़कियों ने कई बातें बताई। वहीं, आरोपी लड़की के फोन में अन्य लड़कियों के वीडियो या फोटो नहीं मिले हैं। जांच में खुद उसी लड़की का वीडियो मिला है। ये वीडियो उसने अपने बॉयफ्रेंड को भेजा था। जो अब वायरल हो चुका है।

क्या कहा पुलिस ने?

इस घटना की जानकारी मिलते ही पंजाब की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यानी ADGP गुरप्रीत देव, मोहाली के SSP विवेक शील सोनी तथा जीपीएस भुल्लर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी हालात का जायजा लेने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय कैम्पस पहुंचे। इस मामले में गुरप्रीत देव ने बताया, कि सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। उन्होंने कहा, हॉस्टल में 4000 छात्राएं रहती हैं। पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। उसका फोन अब पुलिस के पास है। राज्य की साइबर अपराध शाखा जांच में जुटी है।

अब तक 3 लोग गिरफ्तार, धरने छात्र

मोहाली MMS कांड को लेकर छात्रों गुस्सा है। चंडीगढ़ से शिमला तक हड़कंप मचा है। समय बीतने के साथ ही छात्रों का गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के इस वीडियो लीक कांड में अब तक आरोपी छात्रा सहित कुल तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बावजूद इसके छात्रों ने कल यानी रविवार देर रात तक यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस के काफी मनाने के बाद अधिकतर छात्र वापस लौट गए। हालांकि, कुछ छात्र रातभर धरने पर बैठे रहे।

छात्राएं खुश, नहीं मिला वीडियो

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा, छात्राएं कथित तौर पर वीडियो वायरल किए जाने से चिंतित थीं। करीब तीन से चार छात्राओं ने आरोपी लड़की को बाथरूम या टॉयलेट में देखा था। वहां वह अपने फोन से कुछ तस्वीरें ले रही थी। छात्राओं का कहना है कि उन्हें लगा वह दरवाजे के नीचे से तस्वीरें ले रही है। इसके बाद उन्होंने वार्डन को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया, 'छात्राएं अब खुश हैं क्योंकि उनकी चिंताओं का निवारण हो गया है। छात्राएं बीएस ये जानना चाहती थीं, कि आरोपी के फोन में अन्य छात्राओं के वीडियो तो नहीं हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस को वीडियो नहीं मिले हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story