Monkeypox Virus Alert: फिर आया खतरनाक वायरस, भारत में दूसरा मरीज मिलने से मचा हड़कम्प

Monkeypox Virus Cases in India: केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बुधवार को बताया कि मंकीपॉक्स (एमपॉक्स) वायरस एक ऐसे व्यक्ति में पाया गया है जो हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से केरल लौटा था।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 18 Sep 2024 1:44 PM GMT (Updated on: 18 Sep 2024 1:53 PM GMT)
Monkeypox Virus Cases in India
X

Monkeypox Virus Cases in India (Photo - Social Media)

Monkeypox Virus Cases in India: भारत में मंकीपॉक्स का दूसरा मरीज मिला है। यह व्यक्ति हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से केरल लौटा है। लक्षण दिखने के बाद उस व्यक्ति ने एहतियाती कदम उठाते हुए खुद को परिवार से अलग कर लिया है। पीड़ित व्यक्ति फिलहाल मंजेरी कॉलेज के अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। आपको बता दें कि यह एक संक्रामक बीमारी है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बुधवार को बताया कि मंकीपॉक्स (एमपॉक्स) वायरस एक ऐसे व्यक्ति में पाया गया है जो हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से केरल लौटा था। वीना जॉर्ज ने बताया कि शख्स में बीमारी के लक्षण दिखने के बाद सैंपल लिया गया और जांच के लिए भेज दिया गया।उन्होंने मंगलवार को कहा था कि पीड़ित व्यक्ति ने लक्षण दिखने के बाद एहतियाती कदम उठाते हुए खुद को अपने परिवार से अलग थलग कर लिया है। फिलहाल उसे यहां मंजेरी मेडिकल कॉलेज में अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति कुछ दिन पहले ही केरल आया था और तबियत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। हालत न सुधरने पर से मंजेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसमें दिख रहे लक्षणो से संदेह होने पर उसके नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए।

पिछले हफ्ते ही नयी दिल्ली में मंकीपॉक्स (एमपॉक्स) का एक नया मामला सामने आया था, जब हरियाणा के हिसार के एक 26 वर्षीय व्यक्ति में वायरस की पाजिटिव रिपोर्ट आई थी। उसे दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे जुलाई 2022 के बाद भारत में रिपोर्ट किए गए पहले के 30 मामलों के समान एक अलग मामला करार दिया था और कहा था कि यह डब्ल्यूएचओ द्वारा रिपोर्ट किए गए वर्तमान सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल का हिस्सा नहीं है। 26 वर्षीय हिसार मूल निवासी को पश्चिम अफ्रीकी क्लैड -2 के एमपॉक्स वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया। यदि यह क्लैड- 1 होता तो चिंता की बात हो सकती थी।

Admin 2

Admin 2

Next Story