×

Monkeypox New Case in Delhi: दिल्ली में मंकीपॉक्स के नए मामले की पुष्टि, नाइजीरियन शख्स मिला पॉजिटिव

Monkeypox New Case in Delhi: दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक नया मामला सामने आया है। मामले की पुष्टि हो चुकी है। संक्रमित शख्स नाइजीरियाई का बताया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

aman
Written By aman
Published on: 2 Aug 2022 10:50 AM GMT (Updated on: 2 Aug 2022 11:01 AM GMT)
monkeypox new case found in delhi nigerian man tests positive
X

monkeypox case in india (प्रतीकात्मक फोटो)

Monkeypox New Case in Delhi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक नया मामला सामने आया है। मामले की पुष्टि हो चुकी है। संक्रमित शख्स नाइजीरियाई का बताया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गौरतलब है कि, नाइजीरिया मूल का यह दूसरा व्यक्ति है जो मंकीपॉक्स से संक्रमित (Monkeypox Infected) पाया गया है। इस मामले के साथ दिल्ली में मंकीपॉक्स संक्रमित लोगों की संख्या 03 हो गई है। देश में अब तक मंकीपॉक्स के 08 मामले सामने आए हैं।

वहीं, दिल्ली स्थित लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल (LNJP Hospital) में भर्ती मंकीपॉक्स के पहले मरीज को कल यानी सोमवार रात छुट्टी दे दी गई थी। छुट्टी प्राप्त मरीज पश्चिमी दिल्ली का रहने वाला था। 34 वर्षीय यह शख्स पिछले महीने मंकीपॉक्स से संक्रमित (Monkeypox Infected) पाया गया था। LNJP अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित के संपर्क में आए डॉक्टर सहित सभी 14 लोगों को अलग किया गया है। हालांकि, इनमें से किसी भी शख्स में मंकीपॉक्स के कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए।

देश में मंकीपॉक्स के 8 केस, अकेले केरल में 05 मामले

नए संक्रमित के मिलने के साथ ही देश में अब तक मंकीपॉक्स के कुल आठ मामलों की पुष्टि हुई है। मंगलवार को ही केरल में भी एक नए मामले की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि, संक्रमित व्यक्ति यूएई (UAE) से लौटा था। इस 30 वर्षीय व्यक्ति को मंकीपॉक्स पॉजिटिव पाया गया है। नए मामले के साथ ही केरल में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 05 हो गई है। सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले केरल से ही सामने आए हैं।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने ये कहा

मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के बाद केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज (Kerala Health Minister Veena George) ने मंगलवार को कहा, कि 'यह व्यक्ति 27 जुलाई को ही कालीकट हवाई अड्डे पर उतरा था। इसका इलाज मलप्पुरम जिले (Malappuram District) के एक अस्पताल में चल रहा है।' मंत्री वीना जॉर्ज ने आगे कहा कि, फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। संक्रमित शख्स के परिजन और उसके संपर्क में आए अन्य लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।

भारत में कब आया था पहला मामला?

भारत में मंकीपॉक्स का पहला केस 14 जुलाई 2022 को कोल्लम जिले में सामने आया था। उस मरीज को पिछले हफ्ते ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिसके बाद संक्रमण का दूसरा मामला 18 जुलाई को कन्नूर जिले (Kannur District) में तथा तीसरा मामला मलप्पुरम जिले में 22 जुलाई को सामने आया था। खास बात ये है कि ये सभी विदेश से वापस लौटे थे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story