×

जारी हुआ रेड अलर्ट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, एयरपोर्ट किया गया बंद

इस आधा हिंदुस्तान भीषण बाढ़ की चपेट में है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुजरात, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटका और राजस्थान में 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यह बारिश 24 घंटे होगी।

Dharmendra kumar
Published on: 9 Aug 2019 10:34 AM GMT
जारी हुआ रेड अलर्ट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, एयरपोर्ट किया गया बंद
X

लखनऊ: इस आधा हिंदुस्तान भीषण बाढ़ की चपेट में है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुजरात, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटका और राजस्थान में 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यह बारिश 24 घंटे होगी। पहले से बाढ़ मार झेल रहे राज्यों के लिए यह किसी मुसीबत से कम नहीं है। बारिश से स्थिति और खराब होगी। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून से शुरू हुए मानसून सीजन में भारत में अब तक 5 फीसदी कम बारिश हुई है। बारिश की वजह से केरल के कोची एयरपोर्ट को रविवार तक बंद कर दिया गया है।

गुजरात, केरल एंड माहे, दक्षिण कर्नाटक के अंदरुनी हिस्सों में बहुत ज्यादा भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है। वहीं कोंकण और गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी एंड कराइकल, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और अंडमान एंड निकोबार आइलैंड्स में भारी बारिश की संभावना है। जबकि उत्तरी कर्नाटक के अंदरूनी भाग, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और जम्मू एंड कश्मीर में तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 10 अगस्त को गुजरात, कोस्टल कर्नाटक और केरल एंड माहे में बहुत भारी बारिश, जबकि दक्षिण राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण एंड गोवा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों, तमिलनाडु, पुडुचेरी एंड कराइकल, लक्षद्वीप और अंडमान एंड निकोबार आइलैंड्स में तेज बारिश का अनुमान है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story