×

Parliament Monsoon Session: लोकसभा : एक घण्टे से कम भी चर्चा और पास हो गए 20 विधेयक

Parliament Monsoon Session: इस सत्र के दौरान 23 विधेयक पारित किये गये। इस सत्र में 17वीं लोकसभा के पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस सत्र में पेश किए गए 56 फीसदी विधेयक पारित हो गए जबकि तीन को स्थायी समितियों के पास भेजा गया।

Neel Mani Lal
Published on: 19 Aug 2023 5:10 PM GMT
Parliament Monsoon Session: लोकसभा : एक घण्टे से कम भी चर्चा और पास हो गए 20 विधेयक
X
(Pic: Social Media)

Parliament Monsoon Session: 2023 का मानसून सत्र 20 जुलाई 2023 से 11 अगस्त 2023 तक आयोजित किया गया। इस दौरान लोकसभा में 43 फीसदी कामकाज हुआ। जबकि निर्धारित समय पर राज्यसभा में 55 फीसदी कामकाज हुआ। इस सत्र के दौरान 23 विधेयक पारित किये गये। इस सत्र में 17वीं लोकसभा के पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस सत्र में पेश किए गए 56 फीसदी विधेयक पारित हो गए जबकि तीन को स्थायी समितियों के पास भेजा गया। पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के मुताबिक लोकसभा ने एक घंटे से भी कम चर्चा में 20 विधेयक पारित किये।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023

लोकसभा में चर्चा : 4 घंटे 54 मिनट
कितने सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया : 26
राज्यसभा में चर्चा : 8 घंटे 3 मिनट
कितने सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया : 32

डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2023

लोकसभा में चर्चा : 56 मिनट
कितने सदस्यों ने भाग लिया: 8
राज्यसभा में चर्चा : 1 घंटा 9 मिनट
कितने सदस्यों ने भाग लिया : 6

वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023

लोकसभा में चर्चा : 38 मिनट
कितने सदस्यों ने भाग लिया : 4
राज्यसभा में चर्चा : 1 घंटा 41 मिनट
कितने सदस्यों ने भाग लिया : 11

जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2023

लोकसभा में चर्चा : 23 मिनट
कितने सदस्यों ने भाग लिया : 5
राज्यसभा में चर्चा : 35 मिनट
कितने सदस्यों ने भाग लिया : 5

खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023

लोकसभा में चर्चा 19 मिनट
कितने सदस्यों ने भाग लिया : 2
लोकसभा में चर्चा : 1 घंटा 34 मिनट
कितने सदस्यों ने भाग लिया : 11

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2023

लोकसभा में चर्चा : 2 मिनट
कितने सदस्यों ने भाग लिया : 0
राज्यसभा में चर्चा : 3 मिनट
कितने सदस्यों ने भाग लिया : 0

एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2023

लोकसभा में चर्चा : 2 मिनट
कितने सदस्यों ने भाग लिया : 0
राज्यसभा में चर्चा : 3 मिनट
कितने सदस्यों ने भाग लिया : 0

बता दें कि यह इस सत्र में पारित विधेयकों की एक उदाहरणात्मक सूची है। वैसे, लोकसभा ने इस सत्र में 22 विधेयक पारित किये। इनमें से 20 विधेयकों पर पारित होने से पहले एक घंटे से भी कम समय तक चर्चा हुई। आईआईएम (संशोधन) विधेयक, 2023 और इंटर-सर्विसेज ऑर्गनाइजेशन विधेयक 2023 सहित नौ विधेयक लोकसभा में 20 मिनट के अंदर पास हो गए। राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग और नेशनल डेंटल कमीशन बनाने के लिए विधेयक लोकसभा में एक साथ तीन मिनट के अंदर चर्चा और पारित कर दिया गया।

सीजीएसटी और आईजीएसटी संशोधन विधेयक लोकसभा में दो मिनट के भीतर एक साथ पारित हो गए।
राज्यसभा ने लगातार तीन दिनों के भीतर 10 विधेयक पारित किये। आठ दिन ऐसे बीते जिसमें कुछ विपक्षी सदस्य राज्यसभा से बहिर्गमन कर गये और उनकी अनुपस्थिति में विधेयक पारित किये गये।

Neel Mani Lal

Neel Mani Lal

Next Story