×

रविवार को चांद दिखा तो सोमवार से रोजा

मुस्लिम धर्म का पाक महीना रमजान को मस्जिदों में तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में भी तैयारियां दिखने लगी हैं। मुबारक रमजान का चांद इस्लामी महीने शाबान की 29 तारीख यानी 5 मई को देखा जाएगा।

Dharmendra kumar
Published on: 4 May 2019 7:21 AM GMT
रविवार को चांद दिखा तो सोमवार से रोजा
X

लखनऊ: मुस्लिम धर्म का पाक महीना रमजान शुरु होने जा रहा है जिसे लेकर मस्जिदों में तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में भी तैयारियां दिखने लगी हैं। मुबारक रमजान का चांद इस्लामी महीने शाबान की 29 तारीख यानी 5 मई को देखा जाएगा।

मस्जिदों में रमजान के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। रोजा रखने को लेकर बच्चों और युवाओं में उत्साह है। पांच मई की शाम को चांद दिखा तो रमजान का आगाज छह मई से होगा। नहीं तो सात मई से रहमत और बरकत का महीना शुरू होगा।

यह भी पढ़ें...रायबरेली – डलमऊ गंगा पुल में गिरा गेंहू से लदा ट्रक, खलासी और ड्राइवर की मौत

पांच मई रविवार को इस्लामी कैलेंडर के शाबान की 29 तारीख है। ऐसे में रविवार की शाम लगभग सात बजे चांद को देखा जाएगा। लाखों लोगों की निगाहें आसमान में चांद को ढूढ़ेंगी। मस्जिद और घर की छतों से बच्चें, युवा और बुजुर्ग चांद को देखने की जद्दोजहद करेंगे। हालांकि अरबी की 29 तारीख होने से चांद कम समय के लिए नजर आएगा।

यह भी पढ़ें...US: फ्लोरिडा में रनवे से फिसलकर नदी में जा गिरा विमान, 136 यात्री सवार

आसमान में चांद नजर आया तो रमजान का आगाज छह मई से हो जाएगा। अन्यथा सात मई से रमजान के रोजे का आगाज तय है। शहर और देहात की मस्जिदों के पेशइमाम ने लोगों से चांद को देखने की अपील की है। उन्होंने चांद के नजर आने पर अवगत कराने को कहा है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story