×

Most Expensive House: भारत के सबसे आलिशान और महंगे घर, कुछ नहीं इनके आगे मुकेश अंबानी का बंगला

Most Expensive House: अगर सुंदर और सपनों के घर की करें तो हमारे देश में कुछ ऐसे भी घर हैं जिनकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएगें।

Vidushi Mishra
Published on: 22 Jun 2022 12:17 PM GMT
Most Expensive House: भारत के सबसे आलिशान और महंगे घर, कुछ नहीं इनके आगे मुकेश अंबानी  का बंगला
X

Most Expensive House: हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक बहुत सुंदर सा घर हो। जिसके लिए इंसान रात-दिन एक करके खूब मेहनत करता है। धीरे-धीरे करके अपने सपने को सच करने के लिए लगा रहता है। बात अगर सुंदर और सपनों के घर की करें तो हमारे देश में कुछ ऐसे भी घर हैं जिनकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएगें। ये घर जितने लग्जरी हैं, उतने ही एक्पेंसिव उनके दाम है। तो चलिए आपको देश के सबसे महंगे घरों और उनकी कीमत के बारे में बताने के साथ-साथ उनके मालिकों के बारे में भी बताते हैं।

एंटीलिया (Antillia House)

एंटीलिया (फोटो-सोशल मीडिया)

भारत के सबसे अमीर देशों की लिस्ट में पहले नंबर पर रिलाइंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी का घर एंटीला आता है। ये घर महंगा होने के साथ-साथ बेहद आलीशान भी है। एंटीला 400000Sq.ft में बना हुआ है। जोकि मुंबई की अल्टामाउंट रोड पर है। इस घर को शिकागो के आर्किटेक्ट विल और पार्किन्स ने डिजाइन किया है। बता दें, इस घर में ही 9 हाई स्पीट एलिवेटर्स और 3 हेलीपैड हैं।

सबसे बड़ी बात ये है कि ये अंबानी मेंशन इस तरह बनाया गया है कि 8 तीव्रता वाले भूकंप को भी बर्दाश्त करने की क्षमता रखता है। ऐसे में फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस आलिशान घर के दाम 7337 करोड़ रुपये है। एंटीला में 27 फ्लोर हैं जिनमें से 6 पर पार्किंग बनी है और तीन पर हैलीपेड बना हुआ है।

जेके हाउस (JK House)

जेके हाउस (फोटो-सोशल मीडिया)

देश का दूसरा सबसे बड़ा घर जेके हाउस है। ये मुकेश अंबानी के पड़ोस में ही रहते हैं। 30 मंजिला ये घर देखने में बिल्कुल एंटीला की तरह ही है। ये घर रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया का है। इनका घर भारत की दूसरी सबसे ऊंची प्राइवेट बिल्डिंग है। इस घर में दो स्विमिंग पूल, पांच फ्लोर और पार्किंग है। और एंटीला की तरह इस घर में भी हेलीपैड, स्पा, जिम और भी लग्जरियस सुविधाएं सब कुछ घर के अंदर ही हैं।

अबोड (Abode)

अबोड मुंबई के बांद्रा में स्थित अनिल अंबानी का आलिशान घर है। अनिल अंबानी एंटीलिया के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे भाई हैं। अबोड में हेलीपैड, घर के अंदर जिम, एलिवेटर्स, स्पा, स्विमिंग पूल जैसी कई सुविधाएं दी गई हैं। अबोड 16000 स्क्वेयर फिट का बंगला है।

अनिल अंबानी के अबोड में सभी पांच सितारा होटल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं जो इसे भारत के सबसे महंगे घरों में से शामिल करने की बड़ी वजह है। अबोड 17 माले का है। यहां पर पहले मुकेश अंबानी का परिवार भी साथ रहता था। सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस घर के दाम करीब 5000 करोड़ रुपये है। ये घर 66 मंजिल ऊंचा है, जिसमें स्वीमिंग पूल और हैलीपेड समेत सारी सुविधाएं मौजूद हैं।

लिंकोलिन हाउस (Lincoln House)

दक्षिण मुंबई के पॉश इलाके में स्थित ये लिंकोलिन हाउस कभी किसी समय अंग्रेजों द्वारा इस्तेमाल में लाया जाता था। लेकिन अब इस घर में वैक्सीन बनाने वाली कंपनी के मालिक और साइरस पूनावाला रहते हैं। ये लिंकोलिन हाउस घर नहीं बल्कि पूरा का पूरा महल है। इस घर को साइरस पूनावाला ने 750 करोड़ रुपए में खरीदा था। समुद्र के किनारे बने इस घर की खूबसूरती की बात ही अलग है। नेचर टच देते हुए इस घर में भी सारी सुविधाएं है।

जिंदल हाउस (Jindal House)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लुटियन्स इलाके में ये बहुत ही खूबसूरत बंगला है। ये बंगला 3 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। एरिया में फैला हुआ है। दूर-दूर से आए लोग इस बंगले की सिर्फ बाहरी डिजाइन देख कर ही खुश हो जाते हैं।

पटौदी पैलेस (Pataudi Palace)

पटौदी पैलेस (फोटो-सोशल मीडिया)

पटौदी महल एक विरासती घर है। ये मंसूर अली खान पटौदी का पारिवारिक घर है। ये महल बहुत ही खूबसूरत और ऐतिहासिक है। फिलहाल ये अब महल सैफ अली खान के नाम पर है। ये इतना ज्यादा अच्छा है कि इस पटौदी हाउस का एक हिस्सा टूरिस्ट के लिए खुला हुआ है।

जाटिया हाउस (Jatia House)

जाटिया हाउस (फोटो-सोशल मीडिया)

जाटिया हाउस मुंबई में है। इस आलिशान घर में कुमार मंगलम बिड़ला रहते हैं। ये बिड़ला मेंशन इतना बड़ा है कि इसमें 500-700 लोग एक साथ होस्ट किए जा सकते हैं। और तो और इस घर के अंदर एक तालाब भी है। सबसे खास बात तो ये है कि ये घर समुद्र के बहुत करीब है। देखने पर ये घर बॉलीवुड फिल्म के किसी सेट से कम नहीं लगता है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story