×

दुनिया में सबसे ज्यादा हैं इनके फॉलोवर्स, जिनकी X पर है बादशाहत, जानें PM मोदी किस नंबर पर हैं

Most followed accounts on X: टॉप 10 में से 6 तो अमेरिका के ही नाम सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं। बराक ओबामा के बाद पीएम मोदी दुनियाभर में दूसरे राजनेता हैं जिनके...

Sakshi Singh
Published on: 9 March 2025 6:38 PM IST (Updated on: 9 March 2025 6:41 PM IST)
Most followed accounts on X
X

Most followed accounts on X 

Most followed accounts on X: दुनियाभर के आकड़ों को जारी करने वाली संस्थान वर्ल्ड ऑफ स्टेटिक्स ने सोशल मीडिया साइट X पर दुनिया के टॉप 10 सबसे ज्यादा फॉलोवर्स किसके पास है, इसका एक आंकड़ा जारी किया है। जिसमें सख्शियत से लेकर संस्थान तक शामिल है।

X पर टॉप 10 में से 6 तो अमेरिका के नाम

हालांकि एक्स पर टॉप 10 में से 6 तो अमेरिका के ही नाम सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं। नो डाउट इसमें से सबसे ज्यादा फॉलोवर्स X के सीईओ एलन मस्क के हैं। इन्हें दुनिया में सबसे ज्यादा X पर फॉलो किया गया है। उनके फॉलोवर्स की संख्या 219.5 मिलियन है। बेशक एलन मस्क एक अमेरिकी हैं। वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के 130.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

तीसरे नंबर दुनिया के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। उनके फॉलोवर्स की संख्या 115.0 मीलियन है। इसके बाद चौथे नंबर पर कनाडा के पॉप सिंगर जस्टिन बीबर हैं। उनके फॉलोवर्स की संख्या 109.4 मीलियन हैं। वहीं पांचवें नंबर पर बारबाडोस की दुनियाभर में फेमस सिंगर रिहाना हैं। X पर उनके फॉलोवर्स 108.3 हैं।

दुनियाभर में 6 वें पर होकर भी पहले नंबर PM मोदी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं। वे X पर मोस्ट फॉलोड एकाउंट्स दुनियाभर में 6 वें नंबर हैं। जबकि बराक ओबामा के बाद पीएम मोदी दुनियाभर में दूसरे राजनेता हैं जिनके फॉलोवर्स राजनेताओं में सबसे ज्यादा हैं। उनके बाद डोनाल्ड ट्रंप आते हैं। वहीं वर्तमान में एक्टिव राजनेता में नंबर वन पर पीएम मोदी हैं।

दुनियाभर में X पर दो महिलाओं का दबदबा

अमेरिका की संगीतकार Katy Perry सोशल मीडिया साइट X पर दुनियाभर में 7 वें नंबर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सख्शियत हैं। इस लिस्ट के हिसाब से देखे तों टॉप 10 X पर मोस्ट फॉलोड में से तीन महिलाओं का दबदबा है। जिसमें से रिहाना के बाद Katy Perry हैं।

World of Statistics का X पर पोस्ट

8वें नंबर पर चचा डोनाल्ड ट्रंप

X पर मोस्ट फॉलोड एकाउंट्स मामले में विश्व के सबसे शक्तिशाली सख्श अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनियाभर में 8वें नंबर पर हैं। ट्रंप के 102.3 मीलियन फॉलोवर्स हैं। एक्टिव राजनेता मामले में वह पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर आते हैं। वहीं एक्स पर फॉलोवर्स में ट्रंप, पीएम मोदी से 2.5 मीलियन पीछे हैं।

Taylor Swift 9 वें नंबर

अमेरिकी संगीतकार Taylor Swift X पर मोस्ट फॉलोड एकाउंट्स मामले में दुनिया भर में 9 वें नंबर हैं। इनके 94.4 मीलियन हैं। इस तरह से टॉप 10 में 4 सिंगर्स का एक्स पर बादशाहत है। जिसमें से तीन महिलाएं हैं। इन चार में दो सिंगर अमेरिका से हैं।

NASA 10 वें नंबर पर

X पर मोस्ट फॉलोड एकाउंट्स के टॉप 10 में टॉप 9 पर्सनाल्टी शामिल हैं। जबकि दुनियाभर के संस्थाओं में अमेरिकी स्पेस संस्था ने इस लिस्ट में जगह बनाया है। NASA के 85.7 मीलियन एक्स पर फॉलोवर्स हैं।

Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story