×

कटा चालान-दूंगी जान! लड़की ने ट्रैफ़िक नियम पर मचाया बवाल

इस मामले में पुलिस का कहना है कि लड़की ने कई नियमों का उल्लंघन किया था। स्कूटी चलाते वक्त लड़की फोन पर बात कर रही थी। उसकी स्कूटी का नंबर प्लेट भी टूटा हुआ था। हेलमेट के स्ट्रैप भी खुले हुए थे। इस वजह से पुलिस ने उसे चालान कटवाने के लिए रोका था।

Manali Rastogi
Published on: 3 May 2023 12:33 PM GMT
कटा चालान-दूंगी जान! लड़की ने ट्रैफ़िक नियम पर मचाया बवाल
X

नई दिल्ली: नया मोटर व्हीकल एक्ट पुलिस और जनता के बीच की तकरार बन गया है। अब आलम ये हो गए हैं कि भारी-भरकम चालान के बाद भी जनता पुलिस वालों से भिड़ने में कतई नहीं सोच रही है। अब एक ऐसा ही मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेश आया।

यह भी पढ़ें: दिल्लीः गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक जारी, गृहमंत्री अमित शाह और NSA मौजूद

यहां एक लड़की ट्रैफिक नियम तोड़ने के बाद पुलिस वालों से ही भिड़ गई। दरअसल, ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर पुलिस ने लड़की को चालान काटने के लिए रोका था। मगर वह लड़की पुलिस से भिड़ गई और उनको हेलमेट से मारने और खुद जान देने की धमकी देने लगी।

Image result for motor vehicle act 2019

यह भी पढ़ें: Birthday Special: घोटालेबाज चिदंबरम से जुड़े कानूनी विवादों के इतिहास

जानकारी के मुताबिक, ये घटना शनिवार शाम की है। इसका एक वीडियो भी बनाया गया है। बताया गया कि जब लड़की को पुलिस ने रोका तो उसने स्कूटी से उतर कर पहले तो अपना हेलमेट सड़क पर फेंक दिया और फिर रो-रोकर पुलिस वालों के सामने खुदकुशी करने की धमकी देने लगी।

कई नियमों का किया था उल्लंघन

Next Story