×

MP Election 2023: कांग्रेस ने जावरा, बडनगर समेत चार सीटों पर उम्मीदवार बदले, जानें अब किसको उतारा?

MP Election 2023: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में चार सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए हैं। असंतुष्टों को संतुष्ट करने के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों में फेर बदल किया है।

Snigdha Singh
Written By Snigdha Singh
Published on: 25 Oct 2023 12:49 PM IST (Updated on: 25 Oct 2023 2:17 PM IST)
MP Assembly Election 2023
X

MP Assembly Election 2023 Congress changed candidates (Photo: Social Media)

MP Election 2023: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में नाराज कई पार्टी नेताओं को खुश करने के लिए बड़ा उलट फेर कर दिया है। बुधवार को कांग्रेस की केद्रीय चुनाव समिति की स्वीकृति के बाद मध्य प्रदेश की चार विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों को बदल दिया है। सुमावली, पिपरिया, बाड़नगर और जवेरा की सीटों पर नये उम्मीदवारों को उतारा है। इनमें राजेंद्र सिंह सोलंकी, वीरेंद्र बेलवंशी, वीरेंद्र सिंह और अजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सभी 230 सीटों पर प्रत्याशी उतारने के बाद बुधवार को फिर अपने चार प्रत्याशियों को बदल दिया। कांग्रेस ने अब बड़नगर से मुरली मोरवाल को टिकट दिया गया, यहां पहले राजेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया गया था। परिया से वीरेंद्र बेलवंशी को चुनावी मैदान में उतारा गया। जबकि पहले गुरुचरण खरे को टिकट दिया था। जावरा से वीरेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया इससे पहले हिम्मत श्रीमाल को टिकट दिया गया था। वहीं सुमावली विधानसभा सीट से अजय सिंह कुशवार को टिकट मिला। यहां से पहले कुलदीप सिकरवार को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था। दरअसल, सियासी जानकारों का मानना है कि कांग्रेस की जारी की उम्मीदवारो की लिस्ट से पार्टी नेताओं और समर्थकों में असंतुष्टि थी। इसी वजह से कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया।

इससे पहले भी बदले गए थे तीन नाम

वहीं, कांग्रेस ने इससे पहले भी दूसरी सूची में तीन सीटों के उम्मीदवारों में परिवर्तन किया था। मालूम हो कि दतिया विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ पहले अवधेश नायक को उतारा गया था। इसे बाद में बदलकर राजेंद्र भारती को टिकट दिया गया। इसके अतिरिक्त पिछोर में गोटेगांव से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति का टिकट काटने के बाद उन्हें दोबारा प्रत्याशी बनाया था। जबकि पहले कांग्रेस ने यहां शेखर चौधरी को प्रत्याशी बनाया था। कांग्रेस की उम्मीदवारों की सूची आने बाद पार्टी में ही आपसी मतभेद देखने को मिले।



Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story