×

MP-CG Oath Ceremony Live Update: मोहन यादव बने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी ली शपथ; पीएम मोदी रहे मौजूद

MP-CG Oath Ceremony Live Update: भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह साढ़े 11 बजे मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे, जबकि छत्तीसगढ़ के साइंस कॉलेज मैदान में विष्णु देव साय दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Network
Newstrack Network
Published on: 13 Dec 2023 5:30 AM GMT (Updated on: 13 Dec 2023 6:29 AM GMT)
MP-CG Oath Ceremony Live Update:
X

MP-CG Oath Ceremony Live Update (सोशल मीडिया) 

MP-CG Oath Ceremony Live Update: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिलने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाई। बुधवार को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे में से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने पद की ले ली। इसके अलावा एमपी के दोनों डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने भी पद की शपथ ग्रहण की। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

10 मिनट....और मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण कार्यक्रम खत्म

भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह साढ़े 11.40 बजे मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उसके बाद जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्री को प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण का पूरा कार्यक्रम 10 मिनट में ही खत्म हो गया। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित समारोह में हुए सारे अतिथि गण छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए।

दो बजे लेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शपथ

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में विष्णु देव साय दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ अरूण साव और विजय शर्मा डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे।

एमपी की नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम


Live Updates

  • 13 Dec 2023 6:22 AM GMT

    MP CM swearing-in Live: दोनों उप मुख्यमंत्री ने भी ली शपथ

    भाजपा नेता राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने भोपाल में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

  • 13 Dec 2023 6:05 AM GMT

    MP CM swearing-in Live: पीएम की मौजूदगी में मोहन ने ली सीएम पद की शपथ

    भाजपा नेता मोहन यादव ने भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

  • 13 Dec 2023 5:59 AM GMT

    MP CM swearing-in Live: मोदी पर पहुंचे मंच पर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच गये हैं। कुछ ही देर में मोहन यावद सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं।

  • 13 Dec 2023 5:55 AM GMT

    MP CM swearing-in Live: भाजपा में पद नहीं जिम्मेदारी अहम, बोलीं सीएम की बहन

    मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह से पहले उनकी बहन कलावती यादव का कहना है, "मैंने हमेशा कहा है कि बीजेपी में पद मायने नहीं रखता, जिम्मेदारी मायने रखती है। उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है। हर कोई खुश है।

  • 13 Dec 2023 5:47 AM GMT

    MP CM swearing-in Live: यूपी के सीएम पहुंचे भोपाल

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच गए हैं।

  • 13 Dec 2023 5:45 AM GMT

    MP CM swearing-in Live: सिंधिया ने सीएम मोहन यादव से की मुलाकात

    शपथ ग्रहण समारोह से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की है। दोनों के बीच कुछ बातें भी हुई हैं।



     


  • 13 Dec 2023 5:43 AM GMT

    MP CM swearing-in Live: शाह-नड्डा भी पहुंचे भोपाल

    शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कार्यक्रम में भाग लेने भोपाल जा चुके हैं।

  • 13 Dec 2023 5:39 AM GMT

    Chhattisgarh CM swearing-in Live: नए सीएम साय शपथ से पहले जगन्नाथ मंदिर में की पूजा

    छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लूंगा। मैंने यहां जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

  • 13 Dec 2023 5:31 AM GMT

    MP CM swearing-in Live Updatesछ सीएम चुनने पर कांग्रेस ने घेरा, सांसद बोले- विधायकों की नहीं, मोदी-शाह की है पंसद

    छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के नए मुख्यमंत्रियों पर कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि यह उनका आंतरिक निर्णय है लेकिन जिस तरह से वे अपनी पसंद बना रहे हैं वह पूरी तरह से अप्रत्याशित है क्योंकि उन्हें लगता है कि विधायकों की पसंद की जरूरत नहीं है, लोगों की पसंद है जरूरत नहीं है, सिर्फ मोदी या अमित शाह की पसंद की जरूरत है। ये अमित शाह और मोदी की पसंद है। उन्होंने वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान का राजनीतिक करियर खत्म कर दिया। रमन सिंह को भी रिटायरमेंट पद पर भेज दिया गया है। बीजेपी उन स्थापित नेताओं को ख़त्म कर रही है और पहली बार के विधायकों को मुख्यमंत्री बना रही है।

  • 13 Dec 2023 5:28 AM GMT

    MP CM swearing-in Live Updates: महाराष्ट्र के सीएम पहुंचे भोपाल

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मोहन यादव के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के के लिए भोपाल पहुंच ए गए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह बहुत खुशी का क्षण है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में नई सरकार स्थापित हो रही है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story