×

मध्य प्रदेश चुनाव : अखिलेश ने जारी किया समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज भोपाल में मध्य प्रदेश के चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया जिसमें

Rishi
Published on: 20 Nov 2018 1:52 PM GMT
मध्य प्रदेश चुनाव : अखिलेश ने जारी किया समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र
X

भोपाल : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज भोपाल में मध्य प्रदेश के चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया जिसमें किसानों, नौजवानों तथा समाज के कमजोर वर्गों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने का वादा किया गया है।

ये भी देखें : राजस्थान चुनाव : कांग्रेस के मुस्लिम नेता ने पार्टी छोड़ी, बीजेपी के लिए आई खुशखबरी

क्या है सपा के चुनाव घोषणा पत्र में

किसानों का शत-प्रतिशत कर्ज माफ किया जाएगा। उन्हें निःशुल्क स्थाई बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। दुर्घटना पर किसान बीमा योजना में 10 लाख की आर्थिक मदद मिलेगी। राज्य के बजट के साथ कृषि बजट अलग से पेश होगा। किसान, खेतिहर मजदूर को 60 वर्ष की आयु होने पर पेंशन दी जाएगी। किसानों को लाभकारी मूल्य की गारंटी मिलेगी। नया कृषि विश्वविद्यालय स्थापित होगा। खाद्यान्नों की मंडिया स्थापित की जाएंगी।

गांवों को स्मार्ट गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। हर घर को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। गांव आधारित उद्योग बढ़ेंगे। कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल व सोलर टेबल दिये जाएंगे। महिला थाने स्थापित होंगे। गर्भवती महिलाओं, स्कूली बच्चों को दूध, दही, घी उपलब्ध कराएंगे। कन्या विद्याधन योजना शुरू करेंगे।

ये भी देखें : राजस्थान इलेक्शन : सीएम इन वेटिंग अशोक और सचिन लड़ेंगे चुनाव

उप्र की तर्ज पर एमपी डायल 100 पुलिस व्यवस्था होगी। आॅनलाइन एफआईआर दर्ज होगी। महिलाओं की सुरक्षा हेतु उप्र की तरह एमपी 1090 डायल व्यवस्था लागू की जाएगी। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा। कुल बजट का 6 प्रतिशत स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यय होगा। गंभीर रोगों जैसे कैंसर, किडनी, दिल, लीवर की चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

सरकारी स्कूलों में निःशुल्क यूनीफार्म, बस्ता, किताबे मिलेंगी। कुपोषित छात्र-छात्राओं को पौष्टिक भोजन देंगे। कक्षा 10 एवं 12 के युवाओं को निःशुल्क लैपटाॅप दिये जाएंगे। वर्ष में 2 बार सम्पूर्ण स्वास्थ्य की जांच स्कूलों में होगी। स्नातक एवं 12वीं पास बेरोजगारों को बेकारी भत्ता दिया जाएगा। फूड पार्क, आईटी हब बनेगा।

ये भी देखें :राजस्थान इलेक्शन : बीजेपी MLA ने कहा, मुस्लिम होने की वजह से नहीं मिला टिकट

परिवार की महिला सदस्य को 6 हजार रूपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। वृद्ध सेवागृह बनेगा। उर्दू गुरमुखी शिक्षकों की भर्ती होंगी। अल्पसंख्यकों को सभी योजनाओं में भागीदारी दी जाएगी। पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। आदिवासियों के विकास पर समाजवादी पार्टी विशेष ध्यान देगी। इसमें फारेस्ट राइट ऐक्ट पर पुनर्विचार, पेसा कानून का कड़ाई से पालन, हस्तशिल्प को बढ़ावा, ट्राइबल कल्चरल सेंटर की स्थापना तथा समाजवादी क्रेडिट कार्ड योजना की शुरूआत की जाएगी।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story