×

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में भाजपा आज जारी करेगी घोषणा पत्र, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर होगा फोकस, दिग्गजों ने झोंकी ताकत

MP Election 2023: पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे जिसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया है।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman Tiwari
Published on: 11 Nov 2023 6:11 AM GMT
Jagat Prakash Nadda
X

Jagat Prakash Nadda (photo: social media )

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपनी सत्ता बचाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के दिग्गज नेता लगातार चुनाव प्रचार करके पार्टी की चुनावी संभावनाओं को मजबूत बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र के बाद अब सबकी निगाहें भाजपा के घोषणा पत्र पर लगी हुई है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे जिसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी के घोषणा पत्र में महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों पर विशेष फोकस किए जाने की संभावना है। समाज के अन्य वर्गों के लिए भी बड़े ऐलान किए जाने की संभावना है।

MP Assembly Elections 2023: सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार बीजेपी में, दूसरे नंबर पर कांग्रेस, जानें कितने दागी मैदान में

घोषणा पत्र में इन वर्गों पर होगा फोकस

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे प्रेक्षागृह में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे और इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत पार्टी को अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।


अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के घोषणा पत्र में समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा जाएगा। भाजपा सूत्रों का कहना है की घोषणा पत्र में पार्टी मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार की उपलब्धियां का ब्योरा देने के साथ ही अगले 5 वर्षों के लिए अपना विजन भी सबके सामने रखेगी। घोषणा पत्र तैयार करने के संबंध में जनता से सुझाव मांगे गए थे और जनता के सुझावों के आधार पर ही इस घोषणा पत्र को तैयार किया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों और आदिवासियों के लिए पार्टी की ओर से बड़े ऐलान किए जाएंगे।

MP Election 2023: अखिलेश ने कांग्रेस पर फिर बोला हमला, जातीय जनगणना के मुद्दे पर घेरा, कहा-चुनाव के कारण बदला पार्टी का रुख

अमित शाह का मध्य प्रदेश दौरा आज

मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की जंग बन गया है। दरअसल कांग्रेस ने 2020 में हाथ से सत्ता फिसलने के बाद इस बार भाजपा को हराने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है। इस कारण भाजपा के लिए चुनौती और बढ़ गई है। पार्टी के नेता लगातार राज्य का दौरा करके भाजपा की चुनावी संभावनाओं को मजबूत बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।


इसी सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मालवा और निमाड़ के दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे इंदौर और धार में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इस इलाके को सियासी नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस क्षेत्र में विधानसभा की 66 सीटें आती हैं। प्रियंका गांधी ने हाल में इस इलाके का दौरा किया था और अब सबकी निगाहें अमित शाह के दौरे पर लगी हुई हैं।

ओबीसी मतदाताओं पर भाजपा का फोकस

मध्य प्रदेश में चुनावी बाजी जीतने के लिए भाजपा ने ओबीसी वर्ग पर खास फोकस कर रखा है। पार्टी ना इस बार के विधानसभा चुनाव में ओबीसी वर्ग के 68 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के फैसले में ओबीसी वर्ग की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है क्योंकि 50 फ़ीसदी मतदाता इसी वर्ग से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस इस वोट बैंक में सेंध लगाकर भाजपा को झटका देने की कोशिश मैं झूठी हुई है।

MP Election 2023: ‘एमपी में कांग्रेस के दो बड़े नेता एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे’, सतना में पीएम मोदी का दिग्गी-कमलनाथ पर बड़ा हमला

इस कारण मध्य प्रदेश की सियासी जंग काफी दिलचस्प हो गई है। कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में ओबीसी बहुल 72 विधानसभा सीटों में से 42 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा को सिर्फ 25 सीटों पर जीत मिली थीं और यही कारण है कि भाजपा ने इस बार ओबीसी वोट बैंक पर विशेष फोकस किया है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story