×

Jharkhand News: मातम में बदला मोहर्रम का जुलूस, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 4 की मौत, 9 की स्थिति गंभीर

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो में मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ताजिया में ब्लास्ट हो गया।

Archana Pandey
Published on: 29 July 2023 5:03 AM GMT (Updated on: 29 July 2023 5:34 AM GMT)
Jharkhand News: मातम में बदला मोहर्रम का जुलूस, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 4 की मौत, 9 की स्थिति गंभीर
X
muharram blast in tajia due to high tension wire (Image- Social Media)

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ताजिया में ब्लास्ट हो गया। जिसमें 13 लोग बुरी तरह झुलस गए। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

हादसे के बाद इलाके में मातम परसर गया है। लोगों में चीख-पुकार मची हुई है। अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा बोकारो के बेरमो इलाके के खेतको गांव में सुबह करीब 6:00 बजे हुआ था। इस समय लोग ताजिया लेकर जा रहे थे। तभी वह रास्ते में 11000 वोल्ट के तार के चपेट में आ गए। जिससे ताजिया में ब्लास्ट हो गय़ा और 13 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसमें चार की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यहां से 11 हजार की हाइटेंशन लाइन गुजर रही है, जो ताजिया उठाने के दौरान ताजिए से सट गई। जिससे ताजिया में रखी बैट्री ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद तुरंत लोगों ने घायलों को बोकोरा थर्मल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से गंभीर रुप से घायल लोगों को बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां 4 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में 18वर्षी साजिद अंसारी, 21 वर्षीय आसिफ रजा, 34वर्षीय अंमुल रब और 19वर्षीय गुलाम हुसैन शामिल है।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story