Isha Ambani: अरोबों की मालकिन ईशा अंबानी संभालेंगी बड़ी जिम्मेदारी, आइए जानते हैं इनके बारे में

Isha Ambani Bio: मुकेश अंबानी अब अपने रिटेल बिजनेस की जिम्मेदारी अपनी बेटी ईशा अंबानी को सौंपने की तैयारी में हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 30 Jun 2022 7:16 AM GMT
isha ambani daughter mukesh ambani
X

ईशा अंबानी (फोटो-सोशल मीडिया)

Reliance Retail Isha Ambani: रिलायंस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो की जिम्मेदारी बड़े बेटे आकाश अंबानी को सौंपने के बाद बड़ा एलान कर सकते हैं। ऐसे में अब वे अपने रिटेल बिजनेस की जिम्मेदारी अपनी बेटी ईशा अंबानी को सौंपने की तैयारी में हैं। जिसके बाद ईशा अंबानी (Isha Ambani) रिलायंस रिटेल ( Reliance Retail) का चेयरपर्सन हो जाएंगी।

मुकेश अंबानी द्वारा बेटी को जिम्मेदारी सौंपने का एलान रिलायंस रिटेल के बोर्ड की बैठक में किया सकता है। वहीं ईशा अंबानी को रिलायंस समूह की रिटेल बिजनेस के सौंपने की तैयारी से एक साफ संकेत ये है कि मुकेश अंबानी अपने सभी बिजनेस के उत्तराधिकारियों की योजना का पूरा खाका तैयार कर चुके हैं।

आइए जानते हैं मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के बारे में

Let's know about Mukesh Ambani's daughter Isha Ambani

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की जन्म 23 अक्टूबर 1991 को हुआ। ईशा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (Dhirubhai Ambani International School) से पूरी की।

इसके बाद ईशा फिर उच्च शिक्षा(Higher Education) के लिए अमेरिका चली गईं। जहां उन्होंने पहले येल यूनिवर्सिटी (Yale University) से साइकोलॉजी और साउथ एशियन स्टडीज में ग्रेजुएशन किया। फिर इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस (Stanford Graduate School Of Business) से एमबीए (MBA) किया।

शौक की बात करें तो ईशा अंबानी को पिआनो बजाने और फुटबॉल खेलने का खूब शौक है। इसके अलावा ईशा को लग्जरी कारों का भी शौक है। ईशा के कार कलेक्शन में रेंज रोवर (Range Rover), पॉर्श (Porche), मर्सिडीज बेंज (Mercedes Benz), मिनी कूपर (Mini Cooper) और बेंटले (Bentley) जैसे ब्रांड हैं, जो लिस्ट में सबसे ऊपर रहते हैं।

प्रापर्टी की बात करें तो साल 2015 में ईशा ने मुंबई में 52.8 करोड़ रुपये में एक आलीशान घर खरीदा था। इस आलीशान घर में ईशा अपने पति आनंद पिरामल (Anand Piramal) के साथ रहती हैं।


ईशा के पति के आनंद पिरामल जोकि बिजनेस टायकून अजय पिरामल (Ajay Piramal) के बेटे हैं। आनंद पिरामल इस समय पिरामल समूह (Piramal Group) के एक्सीक्यूटिव डाइरेक्टर हैं।

बता दें, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इकलौती बेटी ईशा हैं। ईशा के दो भाई हैं आकाश और अनंत अंबानी। खास बात ये है कि आकाश और ईशा दोनों भाई-बहन जुड़वा और अनंत सबसे छोटे हैं।

अगर नेटवर्थ पर ध्यान दें, तो Forbes ने साल 2018 में ही ईशा अंबानी की दौलत 70 मिलियन डॉलर आंकी थी। रिलायंस ग्रुप में अपने पिता का हाथ बंटाने से पहले ईशा अंबानी ने कुछ समय नौकरी भी की थी।

ईशा ने थोड़े समय के लिए न्यूयॉर्क की McKinsey&Company में बिजनेस एनालिस्ट के तौर पर काम किया था। सिर्फ 23 साल की उम्र में ईशा ने रिलायंस बिजनेस को संभालने में पिता का साथ दिया था।

इसके बाद ईशा को अक्टूबर 2014 में रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) के बोर्ड में जगह दी गई थी। तब से ही ईशा ने तेजी से बिजनेस को आगे बढ़ाते हुए रिलायंस ग्रुप के बोर्ड रूम में बड़ा रूतबा कमाया।

फिर सिर्फ एक साल के अंदर ही कंपनी से जुड़ने बाद उन्हें एशिया की 12 सबसे पारवफुल अपकमिंग बिजनेस वुमन की लिस्ट में शामिल किया गया। इसी साल 2015 के आखिरी में दिसंबर में जब जियो की 4जी सेवा लॉन्च हुई, तो उसकी अगुवाई ईशा अंबानी ने ही की थी।

बता दें, रिलायंस जियो ही ईशा का पहला बड़ा प्रोजेक्ट है। फिर इसके बाद ईशा रिलायंस के रिटेल बिजनेस पर फोकस करने लग गईं। और अब ईशा को नया मुकाम मिलने की तैयारी जोरों से हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story