×

Mukesh Ambani Net Worth: मुकेश अंबानी और उनके समधी वीरेन मर्चेंट का कितना है नेटवर्थ

Mukesh Ambani Net Worth: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी के घर इन दिनों जश्न का माहौल है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के दूसरे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट से शादी होने जा रही है।

Krishna Chaudhary
Published on: 18 Jan 2023 11:49 AM GMT
How much is the net worth of Mumbais Mukesh Ambani and his brother-in-law Viren Merchant
X

मुंबई के मुकेश अंबानी और उनके समधी वीरेन मर्चेंट का कितना है नेटवर्थ: Photo- Social Media

Mukesh Ambani Net Worth: एशिया के दूसरे और दुनिया के 8वें सबसे दौलतमंद शख्स रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मुखिया मुकेश अंबानी के घर इन दिनों जश्न का माहौल है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के दूसरे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट से शादी होने जा रही है। दोनों का 'रोका' पिछले माह दिसंबर में ही हुआ था। अब कपल जल्द ही एक ग्रैंड सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधेंगे। कल यानी मंगलवार को कपल ने अपने मेहंदी फंक्शन होस्ट किया। अंबानी परिवार की छोटी बहू भी एक अरबपति कारोबारी परिवार से आती हैं। तो आइए जानते हैं मुकेश अंबानी और उनकी समधी वीरेन मर्चेंट का कितना है नेटवर्थ ?

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ (mukesh ambani's net worth)

भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी देश के दूसरे और दुनिया के 8वें अमीर शख्स हैं। उनकी नेटवर्थ 90 अरब डॉलर है। रिलायंस का विशाल कारोबार तेल, टेलीकॉम, मनोरंजन और रिटेल सेक्टर में फैला हुआ है।

वीरेन मर्चेंट की नेटवर्थ (viren merchant net worth)

राधिका मर्चेंट के पिता वीरेन मर्चेंट देश के दिग्गज उद्योगपतियों में शुमार हैं। वीरेन एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 755 करोड़ रूपये है। उनकी पत्नी शाइला मर्चेंट भी एक बिजनेसवुमेन हैं। हालांकि, अंबानी परिवार और मर्चेंट परिवार के बीच संपत्ति का भारी गैप होने के बावजूद दोनों के बीच शुरू से दोस्ताना संबंध रहे हैं।

मुकेश अंबानी के अन्य दो समधी की नेटवर्थ (Net worth of other two brothers in law of Mukesh Ambani)

अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता के पिता अरूण रसेल मेहता देश के दिग्गज हीरा कारोबारियों में से एक हैं। वह रोजी ब्लू कंपनी के एमडी हैं। उनकी संपत्ति लगभग 3 हजार करोड़ रूपये की है। रसेल की कंपनी 12 देशों में एक्टिव है। श्लोका मुकेश – नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी हैं।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई है। पीरामल इंटरप्राइजेज की हेल्थकेयर, फार्मा और फाइनेंशियल सर्विसेज में बिजनेस है। फोर्ब्स के अनुसार, अजय पीरामल की कुल संपत्ति 24,825 करोड़ रूपये है।

क्या करती हैं राधिका मर्चेंट (What does Radhika Merchant do?)

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट मल्टी टैलेंटेड वुमन हैं। वो बिजनेस के साथ – साथ डांसिग में भी माहिर हैं। 18 दिसंबर 1994 को मुंबई में जन्मी राधिका की स्कूली पढ़ाई यहीं पर हुई। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से स्नातक किया। विदेश से भारत लौटने पर उन्होंने फैमिली बिजनेस को ज्वाइन किया। राधिका एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में निदेशक के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने इंडियन क्लासिकल डांस भरतनाट्यम भी सीखा है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story