×

मुलायम सिंह को गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया

79 वर्षीय यादव को रक्त शर्करा का स्तर बढ़ने के बाद नियमित जांच के लिए रविवार को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। उन्हें कुछ घंटों के भीतर छुट्टी दे दी गई थी।

Roshni Khan
Published on: 11 Jun 2019 6:05 AM GMT
मुलायम सिंह को गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया
X

गुड़गांव: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को सोमवार रात यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि यादव को लखनऊ से यहां हवाई मार्ग से लाया गया और मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी देंखे:फ्रांस भारत को रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए सात लाख यूरो देगा

इससे पहले दिन में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यादव से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की थी और उनका हाल-चाल पूछा था।

ये भी देंखे:ईधर अर्जेंटीना ने जापान को ड्रा पर रोका, ऊधर कनाडा ने हराया कैमरुन को

79 वर्षीय यादव को रक्त शर्करा का स्तर बढ़ने के बाद नियमित जांच के लिए रविवार को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। उन्हें कुछ घंटों के भीतर छुट्टी दे दी गई थी।

इस संबंध में जानकारी के लिए मेदांता के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story