×

Mulayam Singh Yadav Antim Yatra: मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा का पूरा कार्यक्रम, देखें यहां

Mulayam Singh Yadav Antim Yatra: हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से नेताजी का पार्थिव शरीर उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंच गया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 10 Oct 2022 9:24 AM GMT
Mulayam Singh Yadav Death News
X

Mulayam Singh Yadav Death News 

Mulayam Singh Yadav Antim Yatra Update: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और समाजवाद के पुरोधा लोहिया, नरेंद्र देव और जनेश्वर मिश्र की त्रिवेणी की आखिरी कड़ी मुलायम सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया। धरती पुत्र आज चिर निद्रा में लीन हो गया। हालांकि मुलायम सिंह यादव काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे और लोगों को ये उम्मीद हो चली थी कि अब वह ठीक हो कर वापस आ जाएंगे। उनके निधन की सूचना से सभी स्तब्ध रह गए। सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाओं का जिस तरह से तांता लग गया उससे साबित हुआ कि नेताजी की लोकप्रियता का ग्राफ कितना ऊंचा था। अब उनकी अंतिम यात्रा की तैयारी हो रही है। आइए जानते हैं क्या है नेताजी की अंतिम यात्रा का कार्यक्रम।

नेताजी की अंतिम यात्रा के लिए रूट निर्धारित कर दिया गया है। मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। मेदांता अस्पताल से नेताजी के पार्थिव शरीर को सैफई ले जाया जाएगा। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से नेताजी का पार्थिव शरीर उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंच गया है। कुछ ही देर में सपा नेता के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सैफई (इटावा) के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

समाजवादी पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर मेदांता अस्पताल से यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ इक्स्प्रेसवे से होकर करहल कट से सैफई ले जाया जाएगा।

नेताजी के पार्थिव शरीर को एक बस के जरिये सैफई ले जाया जाएगा। इसका रूट गुरुग्राम से दिल्ली होते हुए नोएडा से निकले यमुना एक्सप्रेस वे को रखा गया है।

यमुना एक्सप्रेस वे से पहले आगरा पहुंचा जाएगा। फिर आगरा एक्सप्रेस वे पर करहल मोड़ से मैनपुरी सैफई का रूट पकड़ा जाएगा।

आज अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को उनके सैफई स्थित आवास पर रखा जाएगा।

कल 11 अक्टूबर को अपराह्न तीन बजे सैफई में नेताजी की अंत्येष्टि की जाएगी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story