Mumbai Accident: BMW कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, शिवसेना नेता का बेटा चला रहा था गाड़ी

Hit and Run Case: मुंबई के वर्ली में एक तेज़ रफ़्तार बीएमडब्ल्यू कार (BMW Car) ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक पर बैठी महिला को कार ने 100 मीटर तक घसीटा। जिससे महिला की मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया।

Durgesh Sharma
Published on: 7 July 2024 10:16 AM GMT (Updated on: 7 July 2024 10:38 AM GMT)
Mumbai Accident
X

Mumbai Accident (Pic: Newstrack)

Hit and Run Case: मुंबई के वर्ली में एक तेज़ रफ़्तार बीएमडब्ल्यू कार (BMW Car) ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक पर बैठी महिला को कार ने 100 मीटर तक घसीटा। जिससे महिला की मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया। मुंबई पुलिस के अनुसार, वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके का रहने वाला शख्स ससून डॉक से मछली लेकर घर लौट रहा था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे अटरिया मॉल के पास एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने उनके दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक चला रहा युवक की संतुलन खोने से बाइक पलट गई और दंपत्ति कार के बोनट पर आ गए।

100 मीटर तक महिला को घसीटती रही कार

बाइक में टक्कर लगने से युवक गिर गया, जबकि उसकी पत्नी कावेरी नकावा टक्कर लगने से कार में फंस गई। कार ने महिला को 100 मीटर तक घसीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। वहीं दोनों को इलाज के लिए नायर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया। वर्ली पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार जब्त कर ली है और हादसे के बाद से फरार आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

हॉस्पिटल में घायल युवक से मिले आदित्य ठाकरे

कार का मालिक शिव सेना (शिंदे) का स्थानीय नेता राजेश शाह है जो पालघर का रहने वाला है। दुर्घटना के समय ड्राइवर और शिव सेना नेता राजेश शाह के बेटे के कार के अंदर मौजूद होने की संभावना है। बाद में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने वर्ली पुलिस स्टेशन का दौरा किया और महिला के पति से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुंबई में ट्रैफिक नियम और सुरक्षा को फिर वापस लाना होगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story