×

Bomb Planted in Google Office: गूगल के पुणे दफ्तर को बम से उड़ाने का आया धमकी भरा फोन, पुलिस ने हैदराबाद से पकड़ा कॉलर

Bomb Planted in Google Office: दिग्गज टेक कंपनी गूगल के पुणे दफ्तर को धमकी भरा फोन आया। जिसमें पुणे दफ्तर में बम प्लांट करने की बात कही गई है। जिस मामले में पुलिस ने हैदराबाद से एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 13 Feb 2023 5:34 AM GMT (Updated on: 13 Feb 2023 7:36 AM GMT)
Bomb Planted in Google Pune Office
X

Bomb Planted in Google Pune Office (Photo: Social Media)

Bomb Planted in Google Office: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल के पुणे दफ्तर में बम होने की जानकारी सामने आई है। कंपनी के मुंबई स्थित ऑफिस को एक धमकी भरा फोन आया है, जिसमें पुणे दफ्तर में बम प्लांट करने की बात कही गई है। धमकी भरा फोन आने के बाद से गूगल के मुंबई और पुणे दफ्तर में हड़कंप मचा हुआ है। कर्मचारियों के बीच अफरातफरी का माहौल है। आनन-फानन में थ्रेट कॉल की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एनआईए के मुंबई कार्यालय के मेल

इससे पहले एनआईए के मुंबई कार्यालय को हैदराबाद से धमकी भरा ईमेल आया था। ईमेल में खुद को तालिबानी बताने वाले शख्स ने दावा किया था कि मुंबई में बड़ा हमला होने वाला है। शख्स का कहना था कि सिराजुद्दीन हक्कानी के कहने पर इसे अंजाम दिया जा रहा है। सिराजुद्दीन हक्कानी चरमपंथी संगठन हक्कानी नेटवर्क का सरगना है और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार में भी शामिल है।

हैदराबाद से आई थी धमकी

एनआईए दफ्तर को धमकी भरा ईमेल प्राप्त होने के बाद मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पुलिस और महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) को अलर्ट कर दिया था। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच में पाया कि धमकी हैदराबाद से आई थी। ईमेल का आईपी एड्रेस और फोन नंबर दोनों हैदराबाद का निकला। बता दें कि पिछले साल भी भी मुंबई पुलिस को ऐसी धमकी भरे फोन कॉल्स आए थे, जिसमें शहर में धमाके करने की बात कही गई थी।

हैदराबाद में कॉलर गिरफ्तार

अब तक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को पुणे गूगल ऑफिस के कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला है। इस सर्च के बीच ही हैदराबाद में कॉलर को लोकल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस की एक टीम भी इस समय तेलंगाना में है। जिसने कॉलर को मुंबई लाने की तैयारी कर ली गई है। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ कॉल करने के पीछे गिरफ्तार व्यक्ति का मोटिव क्या था। मुंबई पुलिस ने कॉलर के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (1) (ब) और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story