×

नीरव की मुम्बई ,पुणे में 524 करोड की संपत्ति जब्त

tiwarishalini
Published on: 24 Feb 2018 8:51 AM GMT
नीरव की मुम्बई ,पुणे में 524 करोड की संपत्ति जब्त
X

मुम्बई। प्रर्वतन निदेशालय ने शनिवार को नीरव मोदी की मुम्बई ओर पुणे में 21 अचल संपत्तियों को जब्त किया जिसकी कीमत 524 करोड़ रूपए होने का अनुमान है।

इन 21 संपत्तियों में 6 रिहायशी संपत्ति और 10 दफ्तर हैं जो कि मुंबई में हैं। इसके अलावा ईडी ने पुणे में दो फ्लैट और अलीबाग में एक फॉर्म हाउस सीज किया है। कर्जत में एक सोलर प्लांट और 135 एकड़ जमीन भी जब्त की गई है। संपत्ति की कुल कीमत 524 करोड़ बताई जा रही है।

Image result for NIRAV MODIनिदेशालय ने नीरव मोदी को समन जारी कर 26 तारीख तक पेश होने को कहा है। शुक्रवार 23 फरवरी को नीरव मोदी के करीब 30 करोड़ रुपए का बैंक बैलेंस, 13.86 करोड़ वैल्यू के शेयर जब्त किए गए थे।

इनके अलावा 176 स्टील की अलमारी और 60 प्लास्टिक कटेंनर सीज़ किए, इन सभी में विदेशी घड़ियां थी।

Image result for NIRAV MODIगौरतलब है कि गुरुवार 22 फरवरी को ईडी ने नीरव मोदी और उसकी कंपनी की 9 लग्जरी कारें जब्त कीं जिनकी कीमत भी करोडों में है। सिर्फ एक कार रॉल्स रॉयल घोस्ट की कीमत ही 6 करोड़ है।

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ग्रुप के 94 करोड़ के शेयर भी जब्त कर लिए गए हैं। नीरव मोदी के 7.80 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड और शेयर फ्रीज किए हैं और गीतांजलि समूह के मेहुल चोकसी के 86.72 करोड़ रुपये जब्त किए हैं।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story