×

चंद्रशेखर आजाद को मुंबई पुलिस ने किया नजरबंद, ये है माजरा

चंद्रशेखर ने ट्वीट कर कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने अपने ट्वीट कर खुद को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “अगर महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार यह सोचती है कि पुलिस को देखकर मैं डर जाऊंगा तो एक बार मेरा इतिहास पढ़ लीजिए, 16 महीने जेल में रहकर आया हूं। तब नही डरा तो अब क्या खाक डरूंगा। कान खोलकर सुन लो न डरूंगा न बिकूंगा न रुकूंगा। जय भीम, जय भीम आर्मी।”

Shivakant Shukla
Published on: 29 Dec 2018 12:51 PM GMT
चंद्रशेखर आजाद को मुंबई पुलिस ने किया नजरबंद, ये है माजरा
X

मुंबई: पुणे के भीमा-कोरेगांव में भड़की जातीय हिंसा के एक वर्ष पूरा होने के ठीक पहले शुक्रवार रात को मुंबई पहुंचे भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फिलहाल उन्हें मलाड के होटल मनिला में नजरबंद रखा गया है। बता दें कि आज चंद्रशेखर मुंबई के आजाद मैदान में एक रैली को संबोधित करने वाले थे। फिलहाल यह रैली रद्द कर दी गई है। इसके बाद उन्हें पुणे जाना था।

ये भी पढ़ें- मनमोहन के बाद अब PM मोदी पर भी बनेगी फिल्म, लीड रोल में नजर आयेगा ये एक्टर

चंद्रशेखर ने ट्वीट कर कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने अपने ट्वीट कर खुद को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “अगर महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार यह सोचती है कि पुलिस को देखकर मैं डर जाऊंगा तो एक बार मेरा इतिहास पढ़ लीजिए, 16 महीने जेल में रहकर आया हूं। तब नही डरा तो अब क्या खाक डरूंगा। कान खोलकर सुन लो न डरूंगा न बिकूंगा न रुकूंगा। जय भीम, जय भीम आर्मी।”

ये भी पढ़ें- मिस्र में बम धमाके के बाद पुलिस ने 40 आतंकियों को किया ढेर

एक अन्य ट्वीट में चंद्रशेखर ने कहा, “महाराष्ट्र, राष्ट्रपिता फुले, शाहू जी महाराज की भूमि है। बाबा साहेब ने इसी भूमि से हमे अपने अधिकारों के लिए लड़ना सिखाया, आज पहली बार इस भूमि के दर्शन को आया तो चैत्य भूमि के गेट से मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। क्या महाराष्ट्र का बहुजन समाज इस अपमान को बर्दाश्त करेगा?”

ये भी पढ़ें- करतारपुर कॉरिडोर: पाकिस्तान ने तीर्थयात्रियों के लिए लगाए ये नियम और शर्त

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story