×

Mumbai पुलिस ने 17 बांग्लादेशियों को पकड़ा, अवैध रूप से रहने का आरोप, नहीं दिखा सके सबूत

Mumbai News: मुंबई में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Gausiya Bano
Published on: 27 March 2025 12:26 PM IST
Mumbai police arrested illegal living 17 bangladeshi news in hindi
X

मुंबई पुलिस ने 17 बांग्लादेशियों को पकड़ा

Mumbai News: मुंबई पुलिस विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक अभियान चला रही है, जिसके तहत पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन सभी नागरिकों की गिरफ्तारी शिवाजीनगर और आरसीएफ पुलिस थाना क्षेत्रों में की गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

खबर है कि शिवाजीनगर पुलिस थाने और आरसीएफ पुलिस थाने की टीम को विदेशी नागरिकों से जुड़ी एक गुप्त जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने 24 मार्च को इलाके में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया था।

इसके बाद पुलिस ने 25 मार्च को भी विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चलाया, जिसमें कुल 9 लोग पकड़े गए। पुलिस ने इन सभी लोगों की पहचान बांग्लादेशी नागरिक बताई है। जब पुलिस ने सभी से पूछताछ की तो इनमें से एक भी लोग भारतीय होने का कोई सबूत नहीं दे पाये। इसके बाद सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बयान दिया है कि पकड़े गए किसी नागरिक के पास भारतीय होने का किसी तरह का कोई डॉक्यूमेंट नहीं मिला है, इसलिए सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि इन अवैध नागरिकों को हिरासत केंद्रों में रखा जाए और फिर बांग्लादेश वापस भेजा जायेगा। अब पुलिस की तरफ से इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है।

दिल्ली पुलिस भी चला रही विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान

दिल्ली पुलिस भी मुंबई पुलिस जैसे अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागिरकों के खिलाफ अभियान चला रही है। बीते दिनों दिल्ली पुलिस ने 12 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा दिल्ली पुलिस 5 अवैध विदेशी नागरिकों को भी उत्तरी जिले से पकड़ चुकी है।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story