×

परमबीर सिंह हटे, हेमंत नगराले बने मुंबई पुलिस कमिश्नर

काफी विवादों के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को अंतत: आज हटा दिया गया है। उनकी जगह हेमंत नगराले को मुबंई पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

Newstrack
Published on: 17 March 2021 11:52 AM GMT
परमबीर सिंह हटे, हेमंत नगराले बने मुंबई पुलिस कमिश्नर
X
फोटो— सोशल मीडिया

मुंबई। काफी विवादों के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को अंतत: आज हटा दिया गया है। उनकी जगह हेमंत नगराले को मुबंई पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। जबकि परमबीर सिंह को होमगार्ड विभाग में भेज दिया गया है। बताते चलें कि मुबंई पुलिस कमिश्नर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या के मामले से काफी चर्चा में रहे। उन्हें महाराष्ट्र सरकार का काफी करीबी माना जाता रहा। इतना ही नहीं सुशांत की मौत मामले में जांच करने मुंबई पहुंचे बिहार के आईपीएस को उन्होंने कोरोना गाइडलाइंस के तहत जबरन क्वारंटाइन करवा दिया गया था, जिस पर बिहार सरकार और महाराष्ट्र सरकार के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी।

फिलहाल परमबीर सिंह का तबादला ऐसे समय में हुआ है जब मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से भरी कार खड़ी करने के आरोप में एनआईए ने शहर पुलिस अपराध शाखा से संबद्ध पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को गिरफ्तार किया है। इसके बाद से मुंबई पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बताते चले कि महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ खबर चुलाने के चलते मुंबई पुलिस ने बंद हो चुके केस में एक चैनल के संपादक को गिरफ्तार करके मुंबई पुलिस की साख को दांव पर लगा दिया था। हालांकि परमबीर सिंह के दबादले से यह समझा जा सकता है कि मुंबई पुलिस पर उठते सवालों विराम लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटाए गए परमबीर सिंह, हेमंत नगरले को मिली जिम्मेदारी

गौरतलब है कि एनआईए की टीम ने कल यानी मंगलवार को सचिन वाझे के दफ्तर की तलाशी के दौरान वहां से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और साक्ष्य के तौर पर लैपटॉप, आई-पैड और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। खबरों के मुताबिक एनआईए ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज में सचिन वाझे को अपने सिर को बड़े रूमाल से ढंकते हुए देखा जा सकता है, ऐसा उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए एक ओवर साइज़्ड कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। उनके इस पहनावे को शुरुआत में पीपीई किट समझा जा रहा था। वाझे ने ऐसा इसलिए किया जिससे उनके चाल-चलन और हाव-भाव को कोई पहचान न सके।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली: केंद्र सरकार के संशोधित बिल के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध करेंगे CM केजरीवाल

Newstrack

Newstrack

Next Story