Mumbai: मरीन ड्राइव पर उठ रहीं उंची लहरें, ग्रांट रोड पर गिरी इमारत...,भारी बारिश के बीच मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट

Mumbai Rains: आज हो रही भीषण बारिश के बीच मुंबई के ग्रांट रोड स्थित चार मंजिला रुबिनिसा इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल के बालकनी का हिस्सा सुबह ढ़ह गया। इस हादसे में चार लोग दब गए थे।

Network
Newstrack Network
Published on: 20 July 2024 9:52 AM GMT
Mumbai Rains
X

Mumbai Rains (सोशल मीडिया) 

Mumbai Rains: देश की आर्थिक राजधानी के नाम से प्रसिद्ध मुंबई इस वक्त दोहरी मार झेल रहा है। शनिवार को मुंबई में समुद्र में हाई टाइड की चेतावनी जारी की गई है। इसका असर भी दिखने लगा है। शहर के समुद्रीय तट के आसपास कई कई फीट ऊंची लहर उठती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि समुद्र में आ रहे हाई टाइट से मुंबई का मौसम पूरी तरह बदल गया है और सुबह से जोरदार बारिश हो रही है। भीषण बारिश की चलते पानी लोगों को घरों तक घुस गया है। शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। कई जगहों पर कई कई फीट तक पानी भर गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सुबह से हो रही भीषण बारिश की वजह से मुंबई के ग्रांट रोड में एक हादसा हो गया है, जिसमें एक महिला की मौत गई है।

आज हाई टाइड की चेतावनी

मौसम विभाग ने मुंबई में समुद्र में 20 जुलाई, सोमवार रात 09 बजे हाई टाइड की चेतावनी जारी की है। लोगों को निर्देश दिया गया है कि हाई टाइड के समय वह समुद्रीय तटों से दूर हैं, क्योंकि इस दौरान समुद्र में 10-10 फीट ऊंची लहरें उठने की संभावना है। ऐसे में शहर के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालत उत्पन्न हो सके हैं, क्योंकि हाई हाइट से पानी उल्टा प्रवाह कर सकता है।

लगातार बारिश का अनुमान

उधर, समुद्र में हाई टाइड आने से मुंबई का मौसम पूरी तरह बदल गया है। शनिवार सुबह से मुंबई में जोरदार बारिश हो रही है। बारिश का पानी लोगों को घरों में घुस गया है, इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह दिक्कत अभी और बढ़ेगी, क्योंकि अभी मुंबई में लगातार बारिश के अनुमान लगाए हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4-5 दिनों में मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम बारिश जारी रहेगी। 26 जुलाई तक मुंबई में बारिश के अनुमान लगाए गए हैं।

ग्रांट रोड में गिरी एक इमारत, एक महिला की मौत

आज हो रही भीषण बारिश के बीच मुंबई के ग्रांट रोड स्थित चार मंजिला रुबिनिसा इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल के बालकनी का हिस्सा सुबह ढ़ह गया। इस हादसे में चार लोग दब गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस ने राहत बचाव का अभियान शुरू किया और मलबे में दबे लोगों को निकालते हुए अस्पातल पहुंचा गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। इस इमारत में 35 से 40 लोग रह रहे थे। दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, घटना के बाद इमारत से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसा शनिवार सुबह 10:55 बजे हुआ।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story